फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arora resolved the dispute by opening the government lane

Chandigarh News: सरकारी गली खुलवा कर अमन अरोड़ा ने विवाद को सुलझाया

Mon, 15 May 2023 04:13 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Mon, 15 May 2023 04:13 PM IST
विज्ञापन
Arora resolved the dispute by opening the government lane
बोले- दोनों पक्षों की दिक्कतों का समाधान करेंगे, समूचा हलका मेरा परिवार, भाईचारक सांझ कायम रखेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
सुनाम ऊधम सिंह वाला। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने सरकारी गली को बंद करने की कोशिश की वजह से उपजे विवाद को अपनी सूझबूझ से हल कर दिया है। मंत्री अमन अरोड़ा, विवादित स्थल पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत कर उन्हें समझाया। मौके पर ही सरकारी रास्ते को खुलवाकर अमन अरोड़ा गरीबों का मसीहा बनकर उभरे। उन्होंने दोनों पक्षों को शांत कर भाईचारे को बनाए रखने की गुजारिश की। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के निजी स्वार्थों की वजह से माहौल खराब हुआ था। कुछ स्वार्थी लोग दोनों पक्षों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि दोनों पक्षों के बीच बड़ा विवाद नहीं है। सरकारी गली से निर्माणाधीन दीवार को हटा दिया गया है। दोनों पक्षों से भाईचारे को बनाए रखने की अपील की गई है। मंत्री ने कहा कि दूसरे पक्ष की दिक्कतों का भी हल किया जाएगा। यहां की सुरक्षा और सफाई प्रबंधों पर पूरा ध्यान रहेगा। साथ ही इस इलाके में किसी तरह की गलत गतिविधि संचालित नहीं होने दी जाएगी। पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए हैं। गैर सामाजिक गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने दोनों पक्षों की ओर से सहमति देने पर आभार जताते कहा कि समूचा हलका उनका परिवार है और अपने परिवार में किसी तरह का विवाद नहीं चाहते हैं। अपने हलके के लोगों के हितों की रक्षा के लिए वे चौबीस घंटे हाजिर हैं। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने दोनों पक्षों के गिले शिकवे दूर करवाए। इस मौके पर डीएसपी भरपूर सिंह, ईओ अमृत कुमार, मुकेश जुनेजा, रवि कमल, डा. भारत भूषण, केवल सिंह, कन्हैया लाल समेत भारी संख्या में क्षेत्र निवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed