फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Army use Arsenic helicopter for war

अब और खतरनाक होगा दुश्मन के खिलाफ सेना का हमला, आसमान से आग उगलेगा ये घातक हथियार

Mon, 16 Jul 2018 09:41 AM IST
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 16 Jul 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
Army use Arsenic helicopter for war
युद्धाभ्यास
आर्मी अब जमीन से ही नहीं, बल्कि आसमान से भी दुश्मनों पर आग उगलेगी। दुश्मनों के खिलाफ अपने वार को आर्मी अब और खतरनाक बनाने जा रही है। युद्धक्षेत्र में एक खास फारमेशन के साथ सेना का यह वार दुश्मन पर भारी पड़ेगा। पिछले दिनों वेस्टर्न कमांड के अधीनस्थ सेना की एक स्ट्राइकर यूनिट ने राजस्थान में पाकिस्तान बॉर्डर के पास अपनी नई स्ट्राइक फारमेशन के साथ युद्धाभ्यास भी किया था। सेना के एक आला अफसर के अनुसार युद्धाभ्यास के दौरान नई रणनीति और स्ट्राइक फारमेशनस पर काम होता रहता है। इसके तहत आर्मी अब अपने टैंकों के साथ-साथ हथियारबंद हेलीकाप्टरों का इस्तेमाल भी दुश्मनों के खिलाफ कार्रवाई में कर सकती है।
विज्ञापन


 

दुश्मन पर भारी पड़ेगी आर्मी की टैंक हेलीकाप्टर फारमेशन

Army use Arsenic helicopter for war
भारतीय सेना
इस नई स्ट्राइकर फारमेशन में आर्मी अब युद्धक्षेत्र में दुश्मन के खिलाफ अपने ऑपरेशन में टैंक रेजिमेंट के साथ-साथ हथियारबंद हेलीकाप्टरों को भी शामिल करेगी। अभी तक आर्मी में हेलीकाप्टरों का इस्तेमाल रिमोट एरिया में हथियारबंद जवानों को उतारने, रसद, हथियार व अन्य सामग्री युद्धक्षेत्र तक पहुंचाने, युद्धक्षेत्र से घायलों को बेस कैंप तक पहुंचाने समेत अन्य कई कार्यों में करती थी। लेकिन अब सेना हथियारों से लैस हेलीकाप्टरों का इस्तेमाल नए आक्रामक रूप में करेगी।

ये हेलीकाप्टर भी खास एडवांस सुविधाओं से लैस होंगे। ये हैलीकाप्टर अल्ट्रा माडर्न सेंसर व उच्च परिशुद्धता वाले हथियारों से युक्त होंगे।  इस रणनीति के तहत जहां आर्मी के टैंक जमीन से दुश्मनों कैंप को नेस्तनाबूद करेंगे, वहीं  टैंकों के साथ ही ये हेलीकाप्टर आसमान से दुश्मनों पर फायरिंग और गोलाबारी की बौछार करेंगे। ये हैलीकाप्टर युद्धक्षेत्र में टैंकों के फारमेशन संग कैसे दुश्मन का सुरक्षा कवच तोड़ेंगे, ये अभ्यास पिछले दिनों ने सेना ने मैदान में किया। सेना का दावा है कि युद्धक्षेत्र में ये फाररमेशन दुश्मन खेमे पर भारी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed