{"_id":"6453b2b83ec26aff1f02bd93","slug":"army-truck-caught-fire-near-dakha-of-punjab-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Halwara News: सेना के युद्धाभ्यास काफिले के ट्रक में लगी आग, सामान जला, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Halwara News: सेना के युद्धाभ्यास काफिले के ट्रक में लगी आग, सामान जला, कोई हताहत नहीं
Thu, 04 May 2023 07:03 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 04 May 2023 07:03 PM IST
सार
दमकल विभाग के दस्ते के पहुंचने से पहले ही सेना के जवानों ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया था। सेना के ट्रक में आग लगने के असली कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा।
विज्ञापन
सेना के ट्रक में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के हलवाला में गुरुवार की सुबह सेना के युद्धाभ्यास के काफिले में शामिल ट्रक में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसा लुधियाना-फिरोजपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दाखा के समीप हुआ। इस हादसे में किसी सैनिक के घायल होने की खबर नहीं है जबकि तेज हवा के चलते भड़की आग ने सेना के ट्रक में रखे सामान को काफी नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
दमकल विभाग के दस्ते के पहुंचने से पहले ही सेना के जवानों ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया था। सेना के ट्रक में आग लगने के असली कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा लेकिन आशंका जताई जा रही है कि ट्रक के सिलिंडर के सड़क से घिसने से आग भड़की हो। मौके पर नगर काउंसिल दाखा व रायकोट के दमकल दस्ते भी मदद को पहुंचे। राहत की बात यह रही है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन