फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   army recruitment, indian army recruitment, jhajjar army recruitment, haryana recruitment, haryana

भारतीय सेना में निकली खुली भर्ती, ऑनलाइन करें रजिस्ट्रेशन

Sat, 23 Apr 2016 01:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा) Updated Sat, 23 Apr 2016 01:00 PM IST
विज्ञापन
army recruitment, indian army recruitment, jhajjar army recruitment, haryana recruitment, haryana
सेना में भर्ती को रैली - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा में झज्जर के दुजाना गांव स्थित राजकीय महाविद्यालय में 15 मई से सेना भर्ती रैली शुरू होगी, जो कि 23 मई तक चलेगी। इसमें रोहतक, झज्जर, पानीपत और सोनीपत जिले के युवा भाग ले सकते हैं। उम्मीदवार सैनिक, क्लर्क और एसकेटी पदों के लिए 1 मई तक आनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन


सबसे पहले 15 और 16 मई को रोहतक के युवा शारीरिक दक्षता परीक्षा में दमखम दिखाएंगे। सेना भर्ती कार्यालय रोहतक के निदेशक कर्नल केएस भाटी ने बृहस्पतिवार को बताया कि अब तक करीब 15,550 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करा दिया है।
विज्ञापन


सैनिक जीडी का कॉमन टेस्ट पेपर जुलाई में होगा तो सैनिक क्लर्क और एसकेटी के लिए अगस्त में। सेना भर्ती का कार्य पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष होगा। भर्ती में अलग-अलग जिलों की तहसीलों के लिए दिन निर्धारित किए जाएंगे, जिसकी जानकारी उम्मीदवार के एडमिट कार्ड में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडमिट कार्ड को न मोड़े, बार कोड होगा खराब

army recruitment, indian army recruitment, jhajjar army recruitment, haryana recruitment, haryana
सेना में भर्ती को रैली - फोटो : फाइल फोटो
कर्नल भाटी ने कहा कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि के बाद उम्मीदवारों की ई-मेल आईडी पर उनके एडमिट कार्ड भेजे जाएंगे। उम्मीदवार को इस एडमिट कार्ड का प्रिंट लेकर ही भर्ती में आना होगा। बिना एडमिट कार्ड के भर्ती रैली में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

एडमिट कार्ड पर एक बार कोड होता है, जिसको रैली में प्रवेश के समय स्कैन किया जाता है। इस एडमिट कार्ड को न मोड़े, क्योंकि ऐसा करने से बार कोड खराब हो जाता है। किसी भी सूरत में बार कोड को खराब न होने दें।

28 हजार आवेदन आने की उम्मीद
इस भर्ती रैली के लिए करीब 28 हजार रजिस्ट्रेशन होने की उम्मीद है। अब तक सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन झज्जर जिले से हुए हैं, जो कि करीब 5000 हैं। वहीं, रोहतक से 4600 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है। पानीपत और सोनीपत जिला रजिस्ट्रेशन के मामले में पीछे चल रहा है।

प्रतिभागी गलत दवाइयों के इस्तेमाल से बचें

army recruitment, indian army recruitment, jhajjar army recruitment, haryana recruitment, haryana
सेना भर्ती - फोटो : अमर उजाला
कर्नल भाटी ने बताया कि युवाओं को गलत दवाइयों और इंजेक्शन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इनके इस्तेमाल से शरीर तो खराब होता है, साथ ही करिअर भी। सेना भर्ती में शामिल होने वाले युवा तथाकथित दलालों से भी सावधान रहें, क्योंकि भर्ती में किसी भी प्रकार की हेराफेरी की गुंजाइश नहीं है। ऐसे लोग केवल पैसे ऐंठने के लिए झूठे वायदे करते हैं।

ऐसी चलेगी भर्ती प्रक्रिया
तारीख------------------------जिला
15 व 16 मई को--------------रोहतक
17 व 18 मई को--------------झज्जर
19 व 20 मई को--------------पानीपत
21 व 22 मई को--------------सोनीपत
23 मई को-----------------मेडिकल संबंधी कार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed