{"_id":"627bce2009d57940e957d5cf","slug":"army-helicopter-had-to-land-in-village-due-to-technical-fault","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: तकनीकी खराबी के कारण गांव में उतारना पड़ा सेना का हेलीकॉप्टर, 45 मिनट बाद भरी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: तकनीकी खराबी के कारण गांव में उतारना पड़ा सेना का हेलीकॉप्टर, 45 मिनट बाद भरी उड़ान
Wed, 11 May 2022 08:24 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मलोट(मुक्तसर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, मलोट(मुक्तसर)।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 11 May 2022 08:24 PM IST
सार
हेलीकॉप्टर बठिंडा छावनी की तरफ जा रहा था। तकनीकी खराबी के कारण पायलट ने सूझ-बूझ से काम लेते हुए गांव फतेहपुर मनियां के स्टेडिमय में सुरक्षित उतारा।
विज्ञापन
Army helicopter
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुधवार की देर शाम तकनीकी खराबी के कारण सेना का एक हेलीकॉप्टर जिले के गांव फतेहपुर मनियां के स्टेडियम में उतारना पड़ा। जानकारी के अनुसार शाम करीब सवा पांच बजे भारतीय सेना का एक हेलीकॉप्टर गांव फतेहपुर मानियां वाला से आधनिया जाते समय लिंक रोड पर बने स्टेडियम में उतरा।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, इस हेलीकॉप्टर में दो सैन्य अधिकारी थे। हेलीकॉप्टर को एमरजेंसी हालत में उतारे जाने के फौरन बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान लोग भी एकत्र होने लगे। पुलिस द्वारा किसी भी व्यक्ति को नजदीक नहीं जाने दिया गया, न ही सैन्य आधिकारियों ने इस संबंध में पत्रकारों से कोई बात की।
विज्ञापन
करीब 45 मिनट बाद तकनीकी खराबी दूर कर हेलीकॉप्टर को दोबारा उड़ान भरने के लिए तैयार किया जा सका। बताते हैं कि यह हेलीकॉप्टर बठिंडा छावनी की तरफ जा रहा था। तकनीकी खराबी के कारण पायलट ने सूझ-बूझ से काम लेते हुए गांव फतेहपुर मनियां के स्टेडिमय में सुरक्षित उतारा। ठीक होने के बाद नजदीक के आर्मी स्टेशन पर उतारने के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन