फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   army explosive found in railway track, video

ट्रैक पर मिले बम, कांप गए 'हम' देखिए वीडियो

Thu, 23 Jul 2015 08:26 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, शाहाबाद,कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
ब्यूरो/अमरउजाला, शाहाबाद,कुरुक्षेत्र(हरियाणा) Updated Thu, 23 Jul 2015 08:26 AM IST
विज्ञापन
army explosive found in railway track, video

दिल्ली-अंबाला रेल मार्ग पर शाहाबाद रेलवे स्टेशन के निकट बुधवार की सुबह ट्रैक पर नौ मोर्टार बम मिलने से हड़कंप मच गया। खबर मिलते ही ट्रेनों के परिचालन को रोक दिया गया। इससे इस रूट पर दो घंटे से ज्यादा समय तक रेल यातायात बाधित रहा। बम की सूचना के फौरन बाद पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर सभी बमों को बरामद कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से सुबह 9 बजे अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर कई ट्रेनों को रास्ते में तो कइयों को स्टेशनों पर रोक दिया गया। तकरीबन दो घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। कुरुक्षेत्र के एसपी सिमरदीप सिंह ने बताया कि 51 एमएम के नौ मोर्टार बम मौके से बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


अभी यह पता नहीं चल पाया है कि ये बम यहां कहां से आए। पूरे मामले की जांच की जाएगी। सैन्य अधिकारी ही इस बारे में सटीक जानकारी दे पाएंगे। ये वो मोर्टार बम हैं जो सेना और अर्धसैनिक बलों को सप्लाई किए जाते हैं। यह उच्च क्षमता वाले विस्फोटक हैं। उन्होंने कहा कि अंबाला छावनी के सैन्य अधिकारियों ने बम को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एहतियातन शताब्दी सहित दर्जन भर ट्रेनों को जहां तहां रोक दिया गया

army explosive found in railway track, video

पुलिस ने बताया कि सुबह- सुबह रणजीत नगर के निवासी बिट्टू, पवन व प्रिंस ने ट्रैक के पास लोहे का बॉक्स देखा। वहीं, काले रंग का एक गोल डिब्बा भी दिखाई दिया। बच्चों ने इसे स्प्रे सेंट समझ कर उठाया लेकिन मोर्टार बम देखकर उन्होंने उसे वहीं फेंक दिया। बच्चों ने घर आकर परिजनों को इसकी जानकारी दी।

तब लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी और स्टेशन मास्टर को सूचित किया गया। पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर नौ मोर्टार बमों को बरामद कर लिया। चूंकि एक डिब्बे में दस मोर्टार बम होते हैं इसलिए पुलिस दसवें बम की देर शाम तक तलाश जारी रखे हुए थी।

जब एसपी से पूछा गया कि धमाका होता तो कितना नुकसान होता तो उन्होंने कहा कि मोर्टार बम को फायर करने के लिए मोर्टार की जरूरत होती है। बम मिलने के बाद एहतियातन शताब्दी सहित दर्जन भर ट्रेनों को जहां तहां रोक दिया गया था।  

जिन ट्रेनों को रोका गया: कालका-दिल्ली शताब्दी, शान-ए- पंजाब, दिल्ली अमृतसर एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस

देखिए वीडियो, क्लिक करें-


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed