{"_id":"5f8f18a0887c8d2b7378c822","slug":"army-chief-manoj-mukund-naravane-visits-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला पहुंचे सेना प्रमुख एमएम नरवणे, हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला पहुंचे सेना प्रमुख एमएम नरवणे, हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा
Tue, 20 Oct 2020 10:38 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 20 Oct 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
अंबाला पहुंचे थलसेना प्रमुख।
- फोटो : अमर उजाला
चीन और पाक से चल रहे तनाव के बीच थलसेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे सोमवार को अंबाला पहुंचे थे। यहां उन्होंने अंबाला खड्गा कोर यूनिट और अंबाला एयरबेस का दौरा किया। साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक कर हर परिस्थिति के लिए तैयार रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विदित हो कि यदि चीन और पाकिस्तान दोनों में से किसी के साथ भी युद्ध की स्थिति बनती है तो उनसे निपटने में अंबाला एयरबेस के साथ-साथ यहां के खड्गा कोर की भूमिका अहम रहेगी। राफेल के आगमन से अंबाला की भूमिका और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो चुकी है। इसकी मदद से दोनों पड़ोसी देशों पर मात्र 15 मिनट के भीतर हमारी सेना अटैक कर सकती है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार सीमा पर जहां चीन के साथ तनाव की स्थिति बनी हुई हैं, वहीं उकसावे में आकर पाक की नापाक हरकत पर भी नजर रखनी होगी। यही कारण है कि थलसेना प्रमुख ने दौरा कर अधिकारियों को हर स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा है।
विज्ञापन