फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arms training was given to Kurbani gang on the name of film shooting

राम रहीम पर एक और खुलासा, फिल्म शूटिंग की आड़ में देते थे कुर्बानी गैंग को हथियारों की ट्रेनिंग

Sat, 10 Feb 2018 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 10 Feb 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
Arms training was given to Kurbani gang on the name of film shooting
राम रहीम के फिल्म का एक दृश्य - फोटो : File Photo
सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा में फिल्मों की शूटिंग की आड़ में डेरामुखी अपने कुर्बानी गैंग के सदस्यों को हथियारों की ट्रेनिंग दिलाया करते थे। यह खुलासा शुक्रवार को गुरमीत राम रहीम सिंह के एक रिश्तेदार भूपिंदर सिंह गोरा ने किया।
विज्ञापन


उन्होंने पिछले साल पंजाब विधानसभा चुनाव से ऐन पहले मौड़ मंडी में हुए कार ब्लास्ट के लिए डेरामुखी और उनके समधी कांग्रेस विधायक हरमिंदर सिंह जस्सी को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया था कि ब्लास्ट में इस्तेमाल की गई कार डेरा सिरसा में भी तैयार कई गई थी और चुनाव प्रचार के दौरान बम धमाका करवाकर हर?मिंदर सिंह जस्सी के पक्ष में सहानुभूति की लहर बनाने की योजना थी, ताकि वे आसानी से चुनाव जीत जाएं।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में भूपिंदर सिंह गोरा जोकि हरमिंदर सिंह जस्सी के भांजे हैं, अपने वकील के साथ मौजूद थे। उन्होंने कहा कि डेरा सिरसा में हथियारों का बढ़ा जखीरा छिपाया गया था और डेरामुखी ने कुर्बानी गैंग के रूप में 15000 शिष्यों को तैयार किया था। उन्होंने बताया कि डेरे में फिल्म शूटिंग के दौरान जो फायरिंग और बम धमाके के सीन फिल्माए जाते थे, वे दरअसल कुर्बानी गैंग को हथियारों की ट्रेनिंग का हिस्सा होता था और किसी को पता न चले इसलिए इस ट्रेनिंग को फिल्म शूटिंग का नाम दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेरामुखी के रिश्तेदार का दावा

Arms training was given to Kurbani gang on the name of film shooting
गोरा ने कहा कि डेरे और डेरामुखी के राज खोलने के कारण उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं और उनके लिए डेरे ने एक लाख रुपये की सुपारी भी दी है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने 16 जनवरी को पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। डेरे के बारे में ओर खुलासे करते हुए गोरा ने कहा कि डेरे में एक ऐसा स्थान भी बनाया गया था जहां विरोध करने वाले शिष्यों को बंद करके पहले बुरी तरह पीटा जाता था। अगर वह शिष्य जुबान बंद रखने पर राजी नहीं होता था तो उसे गायब कर दिया जाता था।

मौड़ ब्लास्ट के बारे में गोरा ने कहा कि यह ब्लास्ट सहानुभूति वोट बटोरने के लिए कराया गया था ताकि कांग्रेस विधायक हरमिंदर सिंह जस्सी चुनाव जीत जाएं। उन्होंने आगे कहा कि इस कांड में पकड़े गए लोगों ने भी खुलासा किया है कि ब्लास्ट में इस्तेमाल की गई कार को उन्होंने सिरसा डेरे में ही पेंट किया था और उसमें वहीं पर कई बदलाव किए गए थे।

गोरा ने कहा कि इससे साफ जाहिर होता है कि ब्लास्ट गुरमीत राम रहीम ने ही करवाया था, क्योंकि जब तक उनका बेटा काफिले के साथ था, तब तक कोई धमाका नहीं हुआ। उनके बेटे के जाने के बाद ही यह धमाका हुआ, जिसमें निर्दोष लोगों की जानें चली गईं।

गोरा ने मांग की कि ब्लास्ट की साजिश में जस्सी का भी हाथ है और इस मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए। उन्होंने जस्सी और डेरामुखी के खिलाफ 302 के तहत मामला दर्ज करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से भी मांग की कि वे हरमिंदर सिंह जस्सी को तुरंत कांग्रेस पार्टी से निकाल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed