{"_id":"6695fd179fab338e5e0c0987","slug":"arms-licenses-of-people-in-threat-intimidate-case-will-be-cancelled-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारों के चलन पर कसेगी नकेल: पंजाब में धमकाने, डराने वाले 50 हजार मामलों में रद्द किए जाएंगे आर्म्स लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियारों के चलन पर कसेगी नकेल: पंजाब में धमकाने, डराने वाले 50 हजार मामलों में रद्द किए जाएंगे आर्म्स लाइसेंस
Tue, 16 Jul 2024 01:25 PM IST
निवेदिता वर्मा
विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़
विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 16 Jul 2024 01:25 PM IST
सार
मार्च 2023 में पंजाब पुलिस की ओर से 189 आर्म्स लाइसेंस रद्द किए गए थे। प्रदेश भर में 50 हजार से अधिक लाइसेंसी हथियार ऐसे हैं, जिन पर कोई न कोई केस दर्ज है। इन मामलों में अब पुलिस आर्म्स लाइसेंस रद्द करेगी।
विज्ञापन
आर्म्स लाइसेंस
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में भड़काऊ भाषण देने वाले लोगों, लाइसेंसी हथियार दिखाकर धमकाने, डराने या किसी भी प्रकार के केस व शिकायत की जांच के मामलों में शामिल सभी आर्म्स लाइसेंस को रद्द किया जाएगा। जिन लोगों पर सोशल मीडिया, शादी समारोह या अन्य किसी कार्यक्रम में लाइसेंसी हथियार का वीडियो पोस्ट करने या हथियार चलाने से जुड़े मामले दर्ज हैं, उन मामलों में अलग रिपोर्ट बनाई जाएगी।
ऐसे आर्म्स लाइसेंस को रद्द करने का फैसला डीजीपी स्तर पर होगा। प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर दुरुस्त करने के लिए सीएम भगवंत मान ने इस संबंध में स्पष्ट आदेश जारी किए हैं। उन्होंने प्रदेश में बढ़ते हथियारों के चलन को देखते हुए यह कदम उठाया है। स्पेशल डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने बताया कि पूरे प्रदेश में लाइसेंसी हथियारों पर अगर किसी प्रकार का कोई गैर कानूनी केस दर्ज है, उसे रद्द किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार कई नेताओं और नामचीन व्यक्तियों जिनके पास लाइसेंसी हथियार हैं, उनके भड़काऊ भाषण के कारण कई बार प्रदेश में शांति भंग होने का खतरा पैदा हुआ है, यहां तक कि लॉ एंड ऑर्डर को संभालने में अड़चनें आई हैं। अब पुलिस इन सभी का आर्म्स लाइसेंस सस्पेंड करने जा रही है। आर्म्स लाइसेंस इश्यूइंग अथॉरिटी के मुताबिक प्रदेश भर में ऐसे 50 हजार आर्म्स लाइसेंस चिन्हित किए गए हैं।