फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Armor ready to keep the city clean in monsoon

Chandigarh News: मानसून में शहर को स्वच्छ रखने का कवच तैयार

Tue, 02 Jul 2024 07:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 07:20 AM IST
विज्ञापन
Armor ready to keep the city clean in monsoon
चंडीगढ़। मानसून सीजन के दौरान शहर को स्वच्छ और बीमारियों से मुक्त रखने के लिए खास अभियान शुरू किया है। इसे ‘सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओ’ नाम दिया गया है। पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने सोमवार को हरी झंडी दिखाकर अभियान को शुरू किया। इसके तहत प्रशासन के कई विभाग बारिश के दिनों में मिलकर साफ-सफाई का अभियान चलाएंगे। अभियान को हरी झंडी दिखाने के बाद प्रशासक ने बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, मजबूत स्वच्छता प्रथाओं को लागू करने और मानसून के मौसम में होने वाले जोखिमों को कम करने के लिए विभिन्न विभागों के प्रयासों की सराहना की। नगर निगम की आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने बताया कि यह अभियान सिर्फ नगर निगम ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण विभाग समेत अन्य कई विभाग मिलकर चलाएंगे। अभियान के तहत सभी ने पानी की टंकियां साफ करनी हैं। नगर निगम ने सीवर की सफाई, पानी की जांच, फॉगिंग, साथ ही शहर के अलग-अलग इलाकों में डीप क्लींजिंग ड्राइव भी चलाई जाएंगी। शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूलों में सिर्फ टॉयलेट आदि की सफाई ही नहीं बल्कि बच्चों को भी समझाया जाएगा कि उन्हें दो माह में कैसे अपने आसपास सफाई रखनी है, क्योंकि इस मौसम में मच्छर और मक्खियों की संख्या बढ़ जाती है। बच्चों को खाने को ढक कर रखने, हाथ बार-बार धोने आदि के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed