फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arjun Capoor, Arjun kapoor in chandigarh, bollywood star, Kareena, Saif, chandigarh

का एंड की फेम अर्जुन बोले, मैं, करीना और सैफ अच्छे दोस्त हैं

Sat, 19 Mar 2016 08:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 19 Mar 2016 08:19 AM IST
विज्ञापन
Arjun Capoor, Arjun kapoor in chandigarh, bollywood star, Kareena, Saif, chandigarh
अर्जुन कपूर - फोटो : gettyimages
लव स्टोरी और एक्शन फिल्मों से अपनी अलग छाप छोड़ने वाले बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर एक बार फिर लव स्टोरी पर आधारित फिल्मों की ओर रुख कर रहे हैं। उनका कहना है कि युवा उन्हें दोनों तरह के रोल में पसंद करते हैं, लेकिन उनकी फैन अधिकतर युवतियां हैं, जो उन्हें लव स्टोरी पर आधारित फिल्मों में ही पसंद करती हैं।
विज्ञापन


ये बातें शुक्रवार को अर्जुन कपूर ने सेक्टर-17 स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता में कहीं। वह एक दिन के लिए शहर में थे। इस दौरान बॉलीवुड स्टार ने पिछले दिनों सैफ अली खान से हुए उनके कथित विवाद को लेकर कहा कि , करीना और सैफ उनके अच्छे दोस्त हैं।
विज्ञापन

 

उनमें किसी बात को लेकर कोई विवाद नहीं हुआ है। बता दें कि अर्जुन के बारे में कथित चर्चा हुई थी कि उन्होंने देर रात करीना को फोन किया था। इस पर सैफ ने उन्हें रात को ही फोन कर काफी डांटा था। शुक्रवार को इस बारे में अर्जुन ने ज्यादा बात करने से भी इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


केवल इतना ही कहा कि वह तीनों अच्छे दोस्त हैं और यह लोगों की उड़ाई हुई अफवाह है और कुछ नहीं। वहीं बॉलीवुड स्टार ने अपने आने वाली फिल्मों को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही चेतन भगत की एक अन्य नॉवेल पर आधारित फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ शुरू करने जा रहे हैं। इसमें उनकी को-स्टार श्रद्धा कपूर होंगी।


प्रियंका और दीपिका के साथ काम करने की चाह
बॉलीवुड के यंग स्टार अर्जुन कपूर की चाह इस वक्त बॉलीवुड में टॉप पर कायम प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के साथ काम करने की है। उनका कहना है कि दोनों गजब की कलाकार हैं। उनके साथ वह कभी भी को तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed