{"_id":"5f4348ee8ebc3e3cce36ec2b","slug":"ardas-for-khlaistan-and-referendum-2020-in-shri-akal-takht-sahib-by-granthi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रंथी ने श्री अकाल तख्त में की खालिस्तान व रेफरेंडम 2020 की कामयाबी के लिए अरदास, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रंथी ने श्री अकाल तख्त में की खालिस्तान व रेफरेंडम 2020 की कामयाबी के लिए अरदास, गिरफ्तार
Mon, 24 Aug 2020 10:28 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, अमृतसर
अमर उजाला, अमृतसर
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 24 Aug 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
तरनतारन के एक गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी गुरमीत सिंह ने रविवार तड़के श्री अकाल तख्त साहिब में खालिस्तान, रेफरेंडम 2020 की अरदास की। तरनतारन के गांव राम सिंह वाला के रहने वाले गुरमीत सिंह ने श्री अकाल तख्त साहिब के बाहर खड़े होकर एक हाथ में मोबाइल पकड़ा। फिर अरदास को संशोधित करते हुए खालिस्तान और रेफरेंडम की अरदास करने के बाद धीरे से खालिस्तान के पक्ष में नारेबाजी भी की।
गुरमीत सिंह ने खुद इसका वीडियो भी बनाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अरदास करने के बाद जैसे ही वह सचखंड से बाहर निकला, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे थाना गलियारा में कड़ी सुरक्षा में रखा गया। थाना गलियारा ने गुरमीत सिंह की गिरफ्तारी पर चुप्पी साध ली है। वहीं डीसीपी जगमोहन सिंह ने कहा कि उनके नोटिस में ऐसी कोई भी जानकारी नहीं है।
याद रहे कि शनिवार को आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट डाल कर कहा था जो भी ग्रंथी या अरदासी सिंह श्री अकाल तख्त साहिब से रेफरेंडम 2020 की अरदास करेगा उसे पांच हजार अमरीकी डॉलर का इनाम दिया जाएगा। इसके बाद प्रशासन ने सचखंड परिसर में सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए थे।
विज्ञापन
इसके बावजूद तड़के पांच बजे अरदास की गई। जानकारी के अनुसार इस ग्रंथी सिंह ने स्वीकार किया है उसने पैसों की खातिर अरदास की है।