फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AQI reached 239, air reached poor category

Chandigarh News: एक्यूआई पहुंचा 239, खराब श्रेणी में पहुंची हवा

Wed, 22 Nov 2023 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
AQI reached 239, air reached poor category
चंडीगढ़। कई दिनों की राहत के बाद मंगलवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) खराब की श्रेणी में पहुंच गया। पूरे दिन सेक्टर-53 का एक्यूआई खराब की श्रेणी में बना रहा। सेक्टर-22 की हवा भी दिन के समय में खराब हो गई। पूरे दिन एक्यूआई 190 से 210 के बीच रहा।
विज्ञापन

सुबह साढ़े 11 बजे के करीब सेक्टर-53 का एक्यूआई 239 और सेक्टर-22 201 दर्ज किया गया। पर्यावरण विभाग के अधिकारियों ने कहा कि हवा खराब होने के पीछे पड़ोसी राज्यों में फिर एक बार पराली जलाने में आई तेजी है। अगर ऐसा ही बना रहा तो आने वाले दिनों में पूरे शहर की आबोहवा खराब हो सकती है। एक्यूआई बढ़ने के साथ शहर के तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है। शहर में अब दिन में भी सर्दी ज्यादा महसूस होने लगी है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। अगले दो दिन मौसम साफ रहेगा लेकिन उसके बाद शहर के कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed