फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AQI increased after Ravan Dahan in Chandigarh

रावण दहन के बाद बढ़ा एक्यूआई, जहरीली हुई आबोहवा

Sat, 16 Oct 2021 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
AQI increased after Ravan Dahan in Chandigarh
चंडीगढ़। रावण दहन के बाद शहर के सभी हिस्सों में वायु प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई। रावण दहन से पहले सेक्टर-25 में जो वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 112 था, जो रावण दहन के बाद रात करीब आठ बजे 187 तक पहुंच गया। इस दौरान हवा में पीएम 10 की मात्रा 91 से 157 और पीएम 2.5 की मात्रा 40 से 59 तक पहुंच गई।
विज्ञापन

सेक्टर-8/सी में एक्यूआई 117 से 136, पीएम 10 की मात्रा 80 से 110 और पीएम 2.5 की मात्रा 43 से 56 पहुंच गई। सेक्टर-21बी में एक्यूआई 120 से 139, पीएम10 की मात्रा 74 से 102 और पीएम 2.5 की मात्रा 44 से 60 पहुंच गई। वहीं, शहर के अन्य इलाकों में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक में बढ़ोतरी देखी गई।
विज्ञापन

बता दें कि एक्यूआई 100 से कम रहने पर वायु गुणवत्ता की स्थिति संतोषजनक मानी जाती है, जबकि इससे ऊपर होने पर वायुमंडल में प्रदूषण बढ़ने का संकेत होता है। वायु गुणवत्ता सूचकांक को 0-50 के बीच बेहतर, 51-100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच सामान्य, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है। वहीं, हवा में पीएम 10 का स्तर 100 और पीएम 2.5 60 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed