फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Approval to give affiliation letters to city colleges

शहर के कॉलेजों को संबद्धतापत्र देने को मंजूरी

Sun, 06 Mar 2022 02:13 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 02:13 AM IST
विज्ञापन
Approval to give affiliation letters to city colleges
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से संबद्ध कॉलेजों को संबद्धता पत्र (एफिलिएशन लेटर) जारी नहीं करने का मामला लंबे समय से लटका हुआ था। इसे लेकर शुक्रवार को संबद्धता समिति (एफिलिएशन कमेटी) की हुई बैठक में चंडीगढ़ के कॉलेजों के संबद्धता मामले का निपटान कर दिया गया है। आगामी हफ्ते में शहर के कॉलेजों को संबद्धता पत्र भेज दिए जाएंगे। वहीं पंजाब के कॉलेजों का मामला अगली बैठक में रखा जाएगा, क्योंकि उनकी कई सारी समस्याएं हैं।
विज्ञापन

संबद्धता समिति के सदस्य और सीनेटर ने बताया कि शुक्रवार को समिति की ऑफलाइन बैठक पीयू में आयोजित की गई थी। इसमें चंडीगढ़ के 15 के करीब कॉलेजों के संबद्धता मामले का निपटारा कर दिया। इसमें नए कोर्से में एसडी कॉलेज के बी.वॉक को मान्यता दे दी गई है, जबकि एम.वॉक और डीएवी कॉलेज-10 के एमबीए कोर्स पर फिलहाल के लिए रोक लगा दी गई है। एसडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय ने बताया कि उन्हें नए कोर्स बी.वॉक और एम.वॉक के लिए 2019 में यूजीसी से मंजूरी मिली थी। इसका पाठ्यक्रम भी यूजीसी से मंजूर हो गया था, लेकिन कोरोना काल में पीयू ने कहा कि नए कोर्स शुरू नहीं कर सकते, इसलिए वर्तमान सत्र में हमने इन कोर्सेज में विद्यार्थियों को दाखिला दिया था। अभी पीयू की ओर से संबद्धता पत्र भी मिल जाएगा। एम.वॉक का मामला भी निपट जाएगा, क्योंकि इसका पाठ्यक्रम यूजीसी से मान्यता प्राप्त है। इसके पाठ्यक्रम पर ही पीयू की ओर से कमेटी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed