फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Appointment of link officers of Metropolitan Development Authorities.

Chandigarh News: महानगर विकास प्राधिकरणों के लिंक अधिकारियों की हुई नियुक्ति

Tue, 28 Jan 2025 07:08 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
Appointment of link officers of Metropolitan Development Authorities.
मुख्य सचिव ने प्राधिकरणों के अधिकारियों की अनुपस्थिति में ड्यूटी फिक्स की
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने विभागों, बोर्डों और निगमों का कामकाज सुचारू रूप से संचालित करने के लिए लिंक अधिकारी नियुक्त किए हैं। मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की अनुपस्थिति में फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लिंक अधिकारी-1, गुरुग्राम के मंडलायुक्त लिंक अधिकारी-2 और फरीदाबाद के मंडलायुक्त लिंक अधिकारी- 3 होंगे। वहीं, फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की अनुपस्थिति में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लिंक अधिकारी-I, फरीदाबाद के मंडलायुक्त लिंक अधिकारी-II और गुरुग्राम के मंडलायुक्त लिंक अधिकारी-III होंगे।

सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की अनुपस्थिति में पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लिंक अधिकारी-I, रोहतक के मंडलायुक्त लिंक अधिकारी-II और करनाल के मंडलायुक्त लिंक अधिकारी-III होंगे। पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की अनुपस्थिति में सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लिंक अधिकारी-I, अंबाला के मंडलायुक्त लिंक अधिकारी-II और करनाल के मंडलायुक्त लिंक अधिकारी-III होंगे। मुख्य सचिव की ओर से जारी संबंधित अधिकारियों के अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे, चुनाव ड्यूटी पर होने अथवा किसी अन्य कारण से 2 दिन से अधिक समय तक बाहर रहने अथवा अधिकारी की सेवानिवृत्ति या स्थानांतरण के कारण स्थान होने की रिक्त की स्थिति में उस विभाग, बोर्ड या निगम का कार्य संबंधित लिंक अधिकारी देखेंगे। संबंधित अधिकारी अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे, चुनाव ड्यूटी पर जाने से पहले लिंक अधिकारी को सूचित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed