{"_id":"8f1f64711a516f95124176cad5a13698","slug":"appointment-of-2040-pgt-teachers-will-soon-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"2040 पीजीटी अध्यापकों की नियुक्ति का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2040 पीजीटी अध्यापकों की नियुक्ति का रास्ता साफ
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 24 Apr 2014 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा शिक्षा विभाग में नए चयनित पीजीटी शिक्षकों की नियुक्ति मामले में चुनाव आयोग ने वीरवार को अनुमति दे दी है। अनुमति मिलते ही शिक्षा विभाग ने नियुक्ति मामले से जुड़ी फाइल को प्रमुख सचिव के पास भेज दिया है। अगले सप्ताह तक हिंदी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने बताया कि पीजीटी अध्यापकों की नियुक्ति मामले में आयोग ने हरी झंडी दे दी है। उधर अनुमति मिलने के साथ ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने फाइल वरिष्ठ अधिकारियों के पास भेज दी है। दो सप्ताह के भीतर इन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिल जाएगा।
विज्ञापन
मालूम हो कि हरियाणा के 2040 नव चयनित पीजीटी अध्यापकों का मामला चुनाव आयोग के पास अटक गया था। स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत वाल्गद को आग्रह पत्र भेजकर नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग दोहराई थी। इससे पहले विभाग ने 20 मार्च को अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन
विभाग की प्रधान सचिव सुरीना राजन ने 20 मार्च, 2013 को मुख्य चुनाव अधिकारी को पत्र भेजकर 15 विषयों के 2040 पीजीटी टीचरों को नियुक्ति पत्र देने और पोस्टिंग करने की अनुमति देने के लिए आग्रह किया था।
इनमें से गणित के 264, फिजिक्स के 130, कैमिस्ट्री के 124, कॉमर्स के 23, जियोग्राफी के 104, होमसाइंस के 8, इतिहास के 38, राजनीतिक विज्ञान के 16, मनोविज्ञान के 18, समाज शास्त्र के 47, पंजाबी के 89, उर्दू के 5, इंग्लिश के 337, हिंदी के 757, इकनॉमिक्स के 72 और आठ अन्य शामिल हैं।