फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Appointment letters issued to 847 Doctors by Health Department of Haryana

हरियाणा: 847 डॉक्टरों को मिली नियुक्ति, अस्पतालों में खत्म होगा टोटा, आठ माह में सिरे चढ़ी भर्ती

Fri, 12 Aug 2022 06:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 12 Aug 2022 06:26 PM IST
सार

हरियाणा को जल्द ही 81 डेंटल सर्जन भी मिलने वाले हैं। एचपीएससी इसकी परीक्षा ले चुका है और जल्द ही लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा। साक्षात्कार के बाद इसका अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
Appointment letters issued to 847 Doctors by Health Department of Haryana
फाइल फोटो - फोटो : iStock

विस्तार

लंबे अंतराल के बाद आखिरकार हरियाणा के अस्पतालों से डॉक्टरों (मेडिकल आफिसर) का टोटा खत्म हो गया है। हरियाणा सरकार ने 847 डॉक्टरों को नियुक्ति दी है। प्रदेशभर के सभी जिलों में 30 से 40 नए डॉक्टर मिले हैं। इन डॉक्टरों को जिला अस्पतालों से लेकर, सीएचसी और पीएचसी में तैनात किया जाएगा। आगामी एक से दो दिनों में डॉक्टरों को संबंधित जिलों में रिपोर्ट करना होगा। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की एसीएस जी अनुपमा ने डॉक्टरों की नियुक्ति सूची जारी की है। 

विज्ञापन


प्रदेश में डॉक्टरों के कुल स्वीकृत पद 3596 हैं। इनमें से 2616 भरे थे और 980 खाली थे। खाली पदों को लेकर विपक्ष से लेकर सत्ता पक्ष के विधायक हर बार विधानसभा में यह मुद्दा उठाते रहे हैं। साथ ही कोरोनाकाल में भी डॉक्टरों की कमी के चलते मरीजों को तकलीफ झेलनी पड़ी थी। डॉक्टरों की कमी को देखते हुए हरियाणा सरकार ने यह भर्ती निकाली थी। अब नए डॉक्टरों को शामिल करने के बाद प्रदेश में कुल डॉक्टरों की संख्या 3463 हो गई है। 
विज्ञापन

 
आठ माह में सिरे चढ़ी भर्ती, 12 दिन से था नियुक्ति का इंतजार
डॉक्टरों की यह भर्ती आठ माह में सिरे चढ़ी है। इसके लिए सरकार ने जनवरी में 1252 डॉक्टरों के लिए आवेदन मांगे थे। 10 अप्रैल को पंडित भगवत दयाल स्वास्थ्य विश्वविद्यालय की ओर से लिखित परीक्षा ली गई और 18 को परिणाम जारी कर दिया। साक्षात्कार के बाद 18 जुलाई को अंतिम परिणाम जारी किया गया। इसके बाद सभी चयनित डॉक्टर को नियुक्ति पत्र देने के लिए 31 जुलाई को पंचकूला मुख्यालय बुलाय गया था। यहां दस्तावेजों की जांच के बाद नियुक्ति पत्र ऑनलाइन जारी करने के लिए कहा। 31 जुलाई के बाद डॉक्टरों को नियुक्ति का इंतजार था। 1252 में से शेष 405 डॉक्टरों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी जारी है, उनका परिणाम बाद में जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फार्मासिस्ट और लैब टेक्निशियन की अभी कमी
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग में कुल 23,607 स्वीकृत पद हैं। छह माह पहले 14,561 पद भरे थे और 9046 पद खाली थे। पिछले दिनों 1608 स्टाफ नर्स और 1 हजार से अधिक पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति से खाली पद भरे गए हैं। हालांकि, अब भी फार्मासिस्ट, लैब टैक्नीशियन के 711 और क्लेरिकल और कंप्यूटर क्लर्क के 100-100 पद खाली हैं। इसके अलावा, प्रदेश में डीएमएस 590, नर्सिंग सिस्टर के 436, स्टाफ नर्स 4403, फार्मासिस्ट के 1082 पद स्वीकृत हैं। 


जल्द मिलेंगे 81 डेंटल सर्जन
हरियाणा को जल्द ही 81 डेंटल सर्जन भी मिलने वाले हैं। एचपीएससी इसकी परीक्षा ले चुका है और जल्द ही लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा। साक्षात्कार के बाद इसका अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा। गौर हो कि प्रदेश में डेंटल सर्जन के कुल 703 पद स्वीकृत हैं और इनमें से 593   भरे हैं, शेष 110 पद खाली हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed