फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   apply to open shop in sector 48 night food street

फूड स्ट्रीट में दुकान खोलनी है, आवेदन करें

Tue, 17 Mar 2015 02:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 17 Mar 2015 02:11 PM IST
विज्ञापन
apply to open shop in sector 48 night food street

प्रशासक के सलाहकार विजय देव की फटकार के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने सेक्टर-48 की फूड स्ट्रीट के लिए सोमवार शाम टेंडर जारी कर आवेदन मांगे।

विज्ञापन


यहां छह कियोस्क हैं और प्रति कियोस्क 20 हजार रुपये रिजर्व प्राइस रखा गया है। विजय देव ने सोमवार सुबह सेक्टर-48 का दौरा किया, जिस दौरान वार्ड पार्षद देवेश मोदगिल ने यहां बनी फूड स्ट्रीट के हालात से उन्हें अवगत कराया।
विज्ञापन


मोदगिल ने कहा कि एक साल पहले उन्होंने इस स्ट्रीट का उद्घाटन किया था और चार माह पहले इसकी पॉलिसी भी तय हो गई। इसके बावजूद इसका टेंडर अलॉट नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर विजय देव ने नगर निगम के अधिकारियों को फटकार लगाई। इस मौके पर नगर निगम के कमिश्नर विवेक प्रताप सिंह, अतिरिक्त कमिश्नर सुनील भाटिया और चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद भी मौजूद रहे।

मोदगिल ने डिस्पेंसरी की जगह तय होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं होने और सेक्टर-48 ए व बी में पाइपलाइन में लीकेज के कारण खराब हो रही सड़कों के बारे में भी विजय देव को बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed