{"_id":"5eedb5c98ebc3e42ea610cb7","slug":"apply-for-karam-yodha-award-till-30-june-corona-epidemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्म योद्धा अवार्ड के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 30 जून, 300 से ज्यादा किए जाएंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्म योद्धा अवार्ड के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 30 जून, 300 से ज्यादा किए जाएंगे सम्मानित
Sat, 20 Jun 2020 12:38 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 20 Jun 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
कर्म योद्धा अवार्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) ने पूरी दुनिया को चपेट में ले रखा है। दुनिया भर में इस वायरस से संक्रमित होने और जान गंवाने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। लोगों में काफी डर है और अब तक इसका कोई इलाज नहीं मिला है। वहीं कुछ ऐसे हैं, जो अपनी जान की परवाह किए बिना वायरस से मुकाबले के लिए डटकर खड़े हैं।
कुछ ने तो कर्तव्यों का पालन करते हुए अपनी जान तक न्योछावर कर दी। ऐसे कर्म योद्धा डॉक्टर, नर्स, लैब टेक्नीशियन, पुलिस, एंबुलेंस ड्राइवर, समाजसेवी, फायरकर्मी के रूप में हैं। लॉकडाउन में जब लोग घर पर थे, तो यही लोग फ्रंट लाइन वर्कर बनकर कोरोना से मोर्चा संभाल रखा था। कोरोना संकट अभी खत्म नहीं हुआ है, लेकिन ऐसे कर्म योद्धाओं का हौसला बढ़ाना समाज की जिम्मेदारी बनती है।
अपनी नैतिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए अमर उजाला, एनजीओ आर्गेनिक शेयरिंग और चंडीगढ़ियन ग्रुप ने संयुक्त रूप से ऐसे लोगों को कर्म योद्धा अवार्ड से सम्मानित करने का फैसला लिया है। इसके लिए कोई भी अपनी दावेदारी पेश कर सकता है। आवेदन ई-मेल एड्रेस organicsharing75@gmail.com पर 30 जून तक भेजने होंगे।
विज्ञापन
आवेदन में नाम, पता, पेशा, मोबाइल नंबर के साथ कोरोना संकट में किए गए कार्यों के बारे में बताना होगा। अब तक सैकड़ों लोग आवेदन कर चुके हैं। आए आवेदनों के आधार पर 25 संस्थान और 300 कोरोना योद्धा को इस अवार्ड से सम्मानित किया जाना है। आवेदन की तय सीमा खत्म होने के बाद सम्मानित किए जाने की तिथि की घोषणा की जाएगी।