{"_id":"63223ca8aba60160aa3b70d9","slug":"apply-for-jbt-teacher-from-today-158-posts-will-be-recruited-chandigarh-news-pkl4624310170","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेबीटी शिक्षक के लिए आज से करें आवेदन, 158 पदों पर होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेबीटी शिक्षक के लिए आज से करें आवेदन, 158 पदों पर होगी भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शहर के सरकारी स्कूलों में जेबीटी शिक्षक की भर्ती प्रक्रिया वीरवार से शुरू होगी। शिक्षा विभाग की ओर से समग्र शिक्षा अभियान के तहत जेबीटी के 158 पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन लिए जाएंगे। ये सभी पद कांट्रैक्ट पर होंगे। उम्मीदवारों को वेबसाइट ssa.chd.nic.in पर आवेदन करना होगा।
शिक्षा विभाग की ओर से भर्ती प्रक्रिया की जानकारी वेबसाइट के साथ ट्वीटर हैंडल पर भी साझा की गई है। उम्मीदवारों के चयनित होने के बाद जेबीटी शिक्षकों की तनख्वाह महीने की 29,200 रुपये होगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को एक हजार रुपये शुल्क देना होगा जबकि आरक्षित श्रेणी के लिए शुल्क 500 रुपये तय किया गया है। इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। लिखित परीक्षा की तारीख का अभी ऐलान नहीं किया गया है।
ये होंगी मुख्य तारीखें
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख : 15 सितंबर 2022
ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तारीख : 06 अक्टूबर 2022
फीस जमा करने की अंतिम तारीख : 10 अक्टूबर 2022
जेबीटी परीक्षा आयोजन की तारीख : अभी घोषणा होनी है
योग्य उम्मीदवार के लिए निर्देश
जेबीटी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की संबंधित विषय में ग्रेजुएशन हो। साथ ही उसने डीएलएड परीक्षा भी पास की होनी चाहिए। इन पदों के लिए आयु सीमा 21 से 37 साल तय की गई है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
विज्ञापन
ढाई घंटे की होगी लिखित परीक्षा
जेबीटी शिक्षक भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा ढाई घंटे की होगी। इसमें 150 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। पेपर में उम्मीदवार से सामान्य ज्ञान, विज्ञान, सोशल साइंस, गणित, हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी भाषा के प्रश्न पूछे जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया के लिए उम्मीदवार की ओर से ग्रेजुएशन 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है।