{"_id":"c288bbfe4f9f4304430e159d36e466ce","slug":"apply-for-industrial-plot-auction-in-haryana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में इंडस्ट्रियल प्लॉट चाहिए, आवेदन कीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में इंडस्ट्रियल प्लॉट चाहिए, आवेदन कीजिए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 01 Nov 2015 02:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में तेज औद्योगिकीकरण के उद्देश्य से हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने नौ औद्योगिक क्षेत्रों में उद्योगपतियों को प्लॉट हासिल करने का अवसर दिया है।
विज्ञापन
निगम ने आईएमटी मानेसर के टीपीटी हब, आईएमटी फरीदाबाद, आईएमटी बावल, औद्योगिक इस्टेट (आईई) कुंडली, आईई फूड पार्क राई, आईई करनाल, आईई पानीपत, आईई नरवाना और आईटी पार्क पंचकूला में अलग-अलग साइज के 777 औद्योगिक प्लॉटों की पेशकश की है।
विज्ञापन
प्रदेश के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने शनिवार को बताया कि बहुरार्ष्र्टीय कंपनियों और घरेलू कार्पोरेट्स द्वारा प्रदेश में औद्योगिक प्लॉटों की निरंतर मांग की जा रही है। इसे पूरा करने के लिए एचएसआईआईडीसी ने औद्योगिक प्लॉटों के आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि निगम हरियाणा में औद्योगिक अवसंरचना के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और औद्योगिक प्लॉट देने का फैसला संभावित उद्यमियों को प्रदेश में अपने उद्योग स्थापित करने में सक्षम बनाएगा। निगम ने इन औद्योगिक मॉडल टाउनशिप और औद्योगिक इस्टेटों में सड़क, जलापूर्ति, सीवरेज, ड्रेनेज व विद्युतीकरण जैसी सभी आधारभूत सेवाएं उपलब्ध करवाई हैं।
बताया कि औद्योगिक प्लॉटों का आवंटन पारदर्शी प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा। निगम ने प्लॉटों के लिए प्राप्त होने वाले आवेदनों की छंटनी के बारे में एक वस्तुनिष्ठ सूची तैयार की है। यदि पात्र आवेदकों की संख्या पेश किए गए प्लॉटों की संख्या से कम हुई तो आवंटन कमेटी द्वारा तय मानदंडों के आधार पर किया जाएगा, लेकिन पात्र आवेदकों की संख्या पेश किए गए प्लॉटों की संख्या से अधिक हुई तो आवंटन ई-नीलामी प्रक्रिया से किया जाएगा।
इन आवंटनों के बारे में भविष्य में कोई अभिवृद्धि नहीं होगी। निगम ने प्रदेश में औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए अपने इस्टेट प्रबंधन प्रक्रिया विनियमों (ईएमपी-2015) को भी सरल बनाया है। औद्योगिक प्लॉटों का प्रस्तावित आवंटन संशोधित ईएमपी-2015 के प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, निगम औद्योगिक इस्टेटों की ए, बी व सी श्रेणियों के लिए क्रमश: 50 करोड़ रुपये, 40 करोड़ रुपये और 30 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली प्रतिष्ठित परियोजनाओं के लिए निरंतर आधार पर औद्योगिक प्लॉटों का आवंटन करेगा। इन श्रेणियों के तहत उद्यमी किसी भी समय आवेदन कर सकते हैं और उच्च स्तरीय प्लॉट आवंटन समिति द्वारा आवंटन निरंतर आधार पर किया जाएगा।