{"_id":"5e2ff07b8ebc3e8d411b247d","slug":"applications-invited-for-trainers-recruitment-to-trained-haj-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः हज यात्रा पर जाने वाले लोगों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग, ट्रेनर बनने को करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः हज यात्रा पर जाने वाले लोगों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग, ट्रेनर बनने को करें आवेदन
Tue, 28 Jan 2020 01:58 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 28 Jan 2020 01:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
हज जाने के लिए अब यात्रियों को स्पेशल सेशन के तहत ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए ट्रेनर्स नियुक्त करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। हाजियों को यात्रा के दौरान सहायता करने के लिए खादीम-उल-हुज्जाज (ट्रेनर्स) बनने के लिए 22 फरवरी 2020 तक आवेदन करना होगा।
ट्रेनर का होगा पहले चयन
हरियाणा राज्य हज कमेटी के कार्यकारी अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हज कमेटी इंडिया की ओर से वर्ष 2020 के लिए ट्रेनिंग के लिए ऐसे व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं जिन्होंने पिछले 5 वर्षों में हज किया हो और अंग्रेजी, उर्दू, अरबी, हिंदी व स्थानीय भाषाओं के ज्ञान के साथ-साथ कंप्यूटर की जानकारी रखता हो। ये ट्रेनर्स अपनी ट्रेनिंग करके हरियाणा से हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों को यात्रा में किसी प्रकार की असुविधा का सामना होने पर आत्मरक्षा भी सिखाएंगे।
उन्होंने बताया कि हज कमेटी इंडिया द्वारा इन ट्रेनर्स को टीए/डीए भी दिया जाएगा। ट्रेनर्स बनने का इच्छुक व्यक्ति आगामी 30 जनवरी 2020 तक कमेटी की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही बताया कि हज कमेटी इंडिया द्वारा हाजियों के साथ उनकी सहायता के लिए भेजे जाने वाले खादीम-उल-हुज्जाज के लिए भी आगामी 22 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हज वर्ष 2020 के लिए जारी-निर्देशों के अनुसार ऐसे कर्मचारी जो वर्ष 2019 में खादीम-उल-हुज्जाज के तौर पर सऊदी अरब जा चुके हैं और जो तीन बार खादीम-उल-हुज्जाज के तौर पर खिदमत करने के लिए हज जा चुके हैं, उन व्यक्तियों के नामों पर विचार नहीं किया जाएगा। सभी आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन भरने के बाद अपने आवेदन की हार्ड-कॉपी हरियाणा राज्य हज कमेटी, चंडीगढ़ के कार्यालय हरियाणा सिविल सचिवालय की छठी मंजिल पर कमरा नंबर-53 में भेजनी होगी।