फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Application started for recruitment of 396 permanent posts of JBT

Chandigarh News: जेबीटी के 396 स्थायी पदों की भर्ती के लिए आवेदन शुरू

Thu, 25 Jan 2024 04:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Application started for recruitment of 396 permanent posts of JBT
चंडीगढ़। शिक्षा विभाग में जेबीटी के 396 स्थायी पदों पर निकली भर्ती के लिए अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। विभाग नए सिरे से जेबीटी की भर्ती प्रक्रिया कर रहा है। बीएड डिग्री धारक जेबीटी भर्ती के लिए योग्य नहीं होंंगे। इसके तहत पिछले साल जेबीटी के लिए आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को दोबारा फाॅर्म भरने होंगे।फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 19 फरवरी शाम पांच बजे तक है। अभ्यर्थी शिक्षा विभाग की वेबसाइट https://nltchd.info/utjbt24rect/ पर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किए जा रहे हैं। सर्वोच्च न्यायालय की आठ अगस्त 2023 के निर्णय के अनुसार जेबीटी भर्ती के लिए योग्यता में बीएड डिग्री को शामिल नहीं किया है। पंजीकरण शुल्क भरने की आखिरी तारीख 22 फरवरी दोपहर दो बजे तक है।
विज्ञापन

विभाग 29 फरवरी को पंजीकरण शुल्क भर चुके अभ्यर्थियों की सूची जारी करेगा। आवेदन को शुल्क भरने के बाद ही मान्य माना जाएगा। अभ्यर्थियों का चयन 150 अंक के ढाई घंटे की लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा की तारीख अभी विभाग ने घोषित नहीं की है। एक जनवरी 2024 पर 37 साल से अधिक उम्र होने पर अभ्यर्थी भर्ती के लिए योग्य नहीं होंगे। भर्ती की उम्र सीमा 21 से 37 वर्ष तक है। सामान्य श्रेणी के लिए पंजीकरण शुल्क 1000 रुपये और एससी के लिए 500 रुपये है। भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है और आगे की सूचना भी उसपर अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन


भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीख

भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख - 19 फरवरी शाम पांच बजे तक
पंजीकरण शुल्क भरने की आखिरी तारीख - 22 फरवरी दोपहर दो बजे तक
योग्य उम्मीदवारों की अंतिम सूची - 29 फरवरी 2024
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed