फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Application started for admission in MBBS in GMCH-32

Chandigarh News: जीएमसीएच-32 में एमबीबीएस में दाखिले के लिए आवेदन शुरू

Tue, 18 Jul 2023 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Application started for admission in MBBS in GMCH-32
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 में एमबीबीएस में प्रवेश के लिए सोमवार को विवरणिका जारी कर दी गई है। इसके अनुसार दाखिले के लिए 17 से 25 जुलाई शाम 5.30 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। कॉलेज की वेबसाइट पर विवरणिका डाल दी है। लेकिन दस्तावेज जमा करने और चयनित अभ्यर्थियों के नाम की सूची चस्पा जारी करने संबंधी कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहीं काउंसलिंग की तिथि को लेकर भी कोई सूचना अभी नहीं दी गई है। यह निर्देश दिया गया है कि आवेदन शुल्क ऑनलाइन ही जमा होगा। ऐसे में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी के कारण शुल्क जमा न होने पर फार्म पूरा नहीं माना जाएगा। इसलिए फार्म भरने के साथ ही शुल्क जमा होने की पुष्टि कर लें। इस संबंध में ज्यादा परेशानी होने पर कॉलेज के आईटी विभाग से संपर्क करने का भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

तीन कॉलेजों के लिए होगा आवेदन
जीएमसीएच-32 के साथ ही सेक्टर-21 के डेंटल कॉलेज और सेक्टर-26 के होमियोपैथी कॉलेज के लिए भी अभ्यर्थी आवेदन करेंगे। इसमें जीएमसीएच-32 की 150, होम्योपैथिक कॉलेज की 50 और डेंटल कॉलेज की 100 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed