फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Application for admission in MBBS start in Punjab

पंजाब में एमबीबीएस एडमिशन के लिए बदले नियम, बाहरी छात्रों को होगा फायदा, आवेदन भी शुरू

Sat, 22 Jun 2019 12:33 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 22 Jun 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Application for admission in MBBS start in Punjab
सांकेतिक तस्वीर

पंजाब के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस में दाखिले के लिए फरीदकोट स्थित बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार केंद्र सरकार द्वारा सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) को आरक्षण देने के कारण प्रदेश के तीन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 50-50 सीटें बढ़ाई गई हैं। 

विज्ञापन


इससे अब प्रदेश के आठ कॉलेजों में एमबीबीएस की 1125 सीटें हो गई हैं। 13 डेंटल कॉलेज में 1040 सीटों पर दाखिला होगा। हालांकि यूनिवर्सिटी की ओर से सीट की अधिकारिक घोषणा काउंसिलिंग के वक्त की जाएगी। सूबे के मेडिकल शिक्षा व रिसर्च विभाग की ओर से इस बार दाखिले में 10वीं पंजाब से करने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है।
विज्ञापन


सरकारी और निजी मेडिकल काउंसिलिंग में दाखिले के लिए सेंट्रलाइज्ड काउंसिलिंग फरीदकोट यूनिवर्सिटी द्वारा कराई जाएगी। इसके लिए विद्यार्थियों को 26 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के बाद 26 से 28 जून तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। एक जुलाई को दाखिले के लिए मेरिट सूची यूनिवर्सिटी द्वारा जारी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Application for admission in MBBS start in Punjab
सांकेतिक तस्वीर

इसके बाद दो से पांच जुलाई तक पहली काउंसिलिंग होगी। आठ जुलाई को पहली काउंसिलिंग की मेरिट सूची के तहत कॉलेज अलॉट किए जाएंगे। सीटें खाली रहने की सूरत में दूसरी काउंसिलिंग की जाएगी। जुलाई के अंतिम सप्ताह में होने की संभावना है। काउंसिलिंग के लिए 5000 रुपये शुल्क चुकाना होगा।    

इस बार नियम में हुआ है बदलाव
पंजाब सरकार के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग की ओर से देश के सभी प्रदेशों के विद्यार्थियों के लिए पंजाब में प्रवेश के रास्ते खोल दिए हैं। 06 जून को जारी नोटिफिकेशन में 10वीं पंजाब से करने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है।

नोटिफिकेशन के पेज नंबर 13 के पहले प्वाइंट में स्पष्ट किया है कि कोई भी अभ्यर्थी पंजाब में कभी भी पांच साल रहा हो अथवा उसने मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट देने से पहले लगातार दो साल पंजाब के स्कूल में 11वीं व 12वीं की पढ़ाई की हो, तो वह पंजाब के मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने की योग्यता रखते हैं। 

बता दें कि 85 प्रतिशत सीटें राज्य सरकार के नियमों के आधार पर भरी जाती हैं। शेष 15 प्रतिशत सीटें सेंट्रल पूल के तहत ओपन रहती हैं, जिसमें बाहरी राज्य का कोई भी बच्चा योग्यता के आधार पर प्रवेश पा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed