HSGMC के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में गठित की गई हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी को पंजाब के दो वकीलों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर करके चुनौती दी है। फतेहगढ़ साहिब के वकील राम सिंह सोमन और वकील हरचंद सिंह बाथ यह याचिका दायर की गई है।
याचिका में कहा गया है कि हरियाणा विधानसभा को कमेटी संबंधी यह बिल पास करने का कोई अधिकार नहीं है। लिहाजा, बनाए गए एक्ट को तुरंत रद्द किया जाए और उसके क्रियान्वयन पर रोक लगाई जाए।
फिलहाल याचिका दायर की गई है। मामले की सुनवाई सोमवार को हो सकती है। याचिका में केंद्र सरकार, हरियाणा सरकार, पंजाब सरकार, एसजीपीसी, हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी, हिमाचल सरकार और चंडीगए़ प्रशासन को प्रतिवादी बनाया गया है।
HSGMC के ऐलान पर किसने क्या कहा?
एडहॉक कमेटी के गठन में इसलिए की गई जल्दबाजी
एडहॉक कमेटी के गठन में इसलिए की गई जल्दबाजी
नए राज्यपाल के डर से जल्दबाजी
हरियाणा सरकार ने केंद्रीय कानून मंत्रालय की धमकी के बाद आनन फानन में एडहॉक एचएसजीएमसी के सदस्यों का ऐलान कर दिया है।
26 जुलाई को राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। जानकारों के मुताबिक राज्य सरकार को डर था कि नए राज्यपाल कहीं बिल को राष्ट्रपति के पास न भेज दें।
दूसरी तरफ संसदीय कार्य मंत्री रणदीप सुरजेवाला ने इस बात से इनकार किया कि कानून को पलटे जाने के डर से ऐलान में जल्दबाजी की गई है। सुरजेवाला ने कहा कि राज्यपाल ने विधेयक पर हस्ताक्षर कर उसे कानून का रूप दे दिया है।
अब कमेटी के नामों की घोषणा करना सरकार का काम था, जो सरकार ने पूरा किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सिख अब गुरुघरों में सेवा और देखभाल का काम कर सकेंगे।
यह हो सकता है कमेटी का स्वरूप
आंदोलनकारी सिख कमेटी के नेता और सरकार की एडहॉक एचएसजीएमसी के मेंबर जगदीश सिंह झींडा ने बताया कि 41 सदस्यों की नियुक्ति हो चुकी है।
इसके बाद सरकार की तरफ से कार्यसमिति गठन के लिए उस जिले के डीसी को पत्र भेजा जाएगा, जहां एचएसजीएमसी का हेड ऑफिस बनाया जाना है। उस जिले का डीसी सभी सदस्यों की राय लेकर कार्यकारी समिति का गठन करेगा।
झींडा ने बताया कि अभी तक कुरुक्षेत्र और पंचकूला में हेड आफिस बनाए जाने का प्रावधान किया गया है। जबकि जींद में सब कमेटी का प्रावधान है। झींडा ने कहा, हम चाहते हैं कि हेड आफिस कुरुक्षेत्र में हो, बाकी सबकी राय के बाद ही अंतिम निर्णय होगा।
ये हैं अन्य मुख्य बिंदु
- सरकार ने कहा, ये सदस्य राज्य के गुरुद्वारों का कामकाज, रखरखाव तत्काल संभालेंगे
- सरकारी कमेटी के मेंबरों में जगदीश सिंह झींडा और दीदार सिंह नलवी भी शामिल
- केंद्रीय कानून मंत्रालय ने अड़े रहने पर राष्ट्रपति शासन तक की धमकी दी थी
- डेढ़ साल में चुनाव होने तक अस्थायी कमेटी काम करती रहेगी