फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Apart from post, India Post team engaged in sharing food and money

डाक के अलावा खाना और रुपये बांटने में जुटी इंडिया पोस्ट की टीम

Tue, 28 Apr 2020 01:42 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Apart from post, India Post team engaged in sharing food and money
चंडीगढ़। कोरोना कर्फ्यू के कारण लोगों का बाहर निकलना मना है। गरीब और मजदूरों को खाने के लिए परेशानी है। ऐसे में इंडिया पोस्ट के अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह से काम में जुट गए हैं। उन्होंने इस कर्फ्यू में एक लाख से भी अधिक जरूरतमंदों को खाना पहुंचाने का काम किया है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ पोस्टल डिविजन का एरिया चंडीगढ़, मोहाली और रूपनगर जिले तक है। चंडीगढ़ शहर में 52 डाकघर हैं। इसके अलावा मोहाली और रूपनगर जिले में 214 डाकघर हैं। इसमें सब पोस्ट ऑफिस और शाखा डाकघर भी शामिल हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ पोस्टल डिविजन की पहुंच गांवों तक है। इस दौरान यह महसूस किया गया कि डाक सेवाओं की जरूरत अधिक है। पोस्ट ऑफिस सेविंग बैंक के जरिए लोगों की वित्तीय जरूरतों का ध्यान रख रहा है। इसके अलावा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा एईपीएस आधार एनेबल्ड पेमेंट्स सिस्टम के जरिए आपके घर के दरवाजे तक बैंकिंग सेवाएं भी दी जा रहीं हैं। यह एक नवीन सेवा है जिसे इस्तेमाल कर किसी भी बैंक का ग्राहक घर बैठे 10 हजार रुपये तक ले सकता है। यह बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी है। इसके लिए आपको अपने नजदीकी डाक घर में संपर्क करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडिया पोस्ट चंडीगढ़ डिविजन के सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पोस्ट ऑफिसेज मनोज कुमार ने बताया कि उन्होंने यूटी, मोहाली और रोपड़ के संबंधित विभागों से तालमेल कर ओल्ड एज पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन जैसे डीबीटी लाभार्थियों का आंकड़ा लिया है। डाक विभाग ने उस दिशा में भी काम करना शुरू कर दिया है। ऐसे लाभार्थियों तक पहुंच बनाई जा रही है जिसके लिए उन्हें फोन या डाकिया द्वारा संपर्क में लिया जाता है और जरूरत के अनुसार पैसे की निकासी घर पर ही पहुंचायी जाती है। इंडिया पोस्ट की इस सेवा का लाभ सभी ले सकते हैं। भले ही उनका खाता किसी भी बैंक में हो। 1 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 2 करोड़ 34 लाख 36 हजार रुपये से भी अधिक की राशि इंडिया पोस्ट ग्राहकों को उनके घरों पर जाकर कर चुका है।

बॉक्स
मास्क, दस्ताने और सैनिटाइजर का प्रयोग करने के निर्देश
फील्ड स्टाफ को निर्देश दिया गया है कि वे मास्क, दस्ताने और सैनिटाइजर का प्रयोग करें। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखें। इंडिया पोस्ट ने ग्राहकों के लिए नंबर भी जारी किए हैं। मनोज कुमार ने कहा कि जरूरत पड़ने पर ग्राहक अपने नजदीकी डाक घर में या आईपीपीबी ब्रांच मैनेजर से संपर्क कर सकते हैं। नंबर इस प्रकार हैं-
ब्रांच मैनेजर चंडीगढ़: 9417111654
ब्रांच मैनेजर मोहाली : 9888686908
ब्रांच मैनेजर रूपनगर: 9855521418
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed