{"_id":"670087e591504aa8560ab634","slug":"apar-sood-and-sanyam-goswami-won-u-genius-30-competition-chandigarh-news-c-16-pkl1043-532926-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: अपार सूद और संयम गोस्वामी ने जीती यू-जीनियस 3.0 प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: अपार सूद और संयम गोस्वामी ने जीती यू-जीनियस 3.0 प्रतियोगिता
विज्ञापन
चंडीगढ़। टैगोर थिएटर में छात्रों के लिए राष्ट्रव्यापी सामान्य जागरूकता प्रतियोगिता यू जीनियस 3.0 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता केवल आठवीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए रही। इसमें छात्र दो सदस्यों की टीम के रूप में भाग लिया। निजी बैंक की तरफ से आयोजित प्रतियोगिता में ट्राइसिटी के 104 स्कूलों से 800 छात्रों ने भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता के सवालों में सामान्य ज्ञान, जागरूकता और बैंकिंग एवं वित्त से जुड़े विषय शामिल थे। यह प्रतियोगिता देश के 48 शहरों में आयोजित की जाएगी, जिनमें अहमदाबाद, बंगलूरू, चंडीगढ़, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, लखनऊ और चेन्नई जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं। चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सौपिंस स्कूल के अपार सूद और संयम गोस्वामी ने शहर स्तर की प्रतियोगिता जीती, जबकि आंचलिक स्तर की प्रतियोगिता में अमृतसर के स्प्रिंग डेल्स स्कूल और जयपुर के श्री पेरीवाल स्कूल की टीमों ने जीत हासिल की।