फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anurag Verma has been appointed as new Chief Secretary of Punjab

Punjab: 1993 बैच के IAS अनुराग वर्मा बने पंजाब के नए मुख्य सचिव, लेंगे वीके जंजुआ की जगह

Mon, 26 Jun 2023 03:59 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 26 Jun 2023 03:59 PM IST
सार

अनुराग वर्मा को पंजाब का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वर्मा वीके जंजुआ की जगह लेंगे।

विज्ञापन
Anurag Verma has been appointed as new Chief Secretary of Punjab
अनुराग वर्मा - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब सरकार ने 1993 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग वर्मा को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया है। अनुराग वर्मा पहली जुलाई को राज्य के 42वें मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभालेंगे। वह मौजूदा मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ का स्थान लेंगे, जो 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सरकार उन्हें पंजाब पब्लिक सर्विस कमिशन (पीपीएससी) का चेयरमैन नियुक्त करने जा रही है।

विज्ञापन


अनुराग वर्मा वर्तमान में राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह, उद्योग एवं वाणिज्य, कानूनी एवं विधायी कार्य, सूचना प्रौद्योगिकी एवं निवेश प्रोत्साहन) हैं। सोमवार को जारी आदेश के अनुसार वर्मा मुख्य सचिव पद के साथ ही प्रधान सचिव (कार्मिक एवं विजिलेंस) का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

विज्ञापन

बठिंडा, लुधियाना और जालंधर के डीसी रह चुके हैं

पटियाला जिले के गांव चलेला में शिक्षक परिवार में जन्मे अनुराग वर्मा के पिता केमिस्ट्री के प्रोफेसर थे और उनकी माता अंग्रेजी की शिक्षिका थीं। थापर कॉलेज पटियाला से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल के साथ डिग्री करने वाले अनुराग वर्मा 1993 में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) परीक्षा में देशभर में सातवें स्थान पर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब सरकार के अधीन फील्ड पोस्टिंग के दौरान बठिंडा, लुधियाना और जालंधर जिलों के उपायुक्त के रूप में उत्कृष्ट सेवाएं देने के बाद अनुराग वर्मा ने मुख्य कार्यालय में विभिन्न विभागों में सेवाएं प्रदान कीं।

राजस्व रिकॉर्ड के कंप्यूटरीकरण की पहल

विशेष सचिव (राजस्व) के रूप में उन्होंने राज्य में राजस्व रिकॉर्ड के कंप्यूटरीकरण और फर्द केंद्रों की शुरुआत में विशेष पहल की। उन्होंने आबकारी एवं कराधान आयुक्त के पद पर रहते हुए अपनी कार्यकुशलता से राजस्व बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लोगों के लिए टैक्स भरने की जटिल प्रक्रिया को आसान व पारदर्शी बनाया। ग्रामीण विकास एवं पंचायत के वित्त आयुक्त रहते हुए जहां उन्होंने मनरेगा योजना को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया।

योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करना सर्वोच्च प्राथमिकता: अनुराग वर्मा

अनुराग वर्मा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से सौंपी गई नई जिम्मेदारी को लगन, मेहनत और दृढ़ संकल्प से निभाने का भरोसा देते हुए कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे बेहतर कार्यों व पारदर्शी एवं बेहतर नागरिक सेवाओं को और प्रभावी बनाया जाएगा। लोगों की दैनिक शिकायतों का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के लिए उचित व्यवस्था को और बेहतर तरीके से लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed