फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   anurag thakur in chandigarh for campaigning

आप की दोहरी नीति पर बरसे अनुराग ठाकुर

Mon, 07 Apr 2014 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 07 Apr 2014 01:26 AM IST
विज्ञापन
anurag thakur in chandigarh for campaigning

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अनुराग ठाकुर ने रविवार को आम आदमी पार्टी की दोहरी नीति पर फटकार लगाई।

विज्ञापन


वह भाजपा प्रत्याशी किरण खेर के प्रचार के लिए चंडीगढ़ आए थे। यहां उन्होंने टीम मोदी की ओर से आयोजित हिमाचली युवा कार्यक्रम ‘युवा की भूमिका’ में शिरकत की।

इस मौके पर उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कहा कि वह मोदी का ही क्यों विरोध कर रहे हैं और उनके खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


आप का दावा तो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने का था लेकिन अब वो सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ पर्चा क्यों नहीं भर रहे हैं? ठाकुर ने कहा कि ये पार्टी कांग्रेस की ही बी टीम है और उसके भ्रष्टाचार में बराबर की हिस्सेदार भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठाकुर ने कहा कि यदि भाजपा सत्ता में आई तो युवाओं के मसलों पर ध्यान केंद्रित करेगी और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाएगी।

इस कार्यक्रम में पंजाब से आए काफी युवाओं ने भाजपा की सदस्यता हासिल की। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के विशेष राष्ट्रीय वक्ता गुरशेर पन्नू और बॉलीवुड कलाकार अनुपम खेर भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed