फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anuradha Bali Fiza Property Detail, Must Read

फिजा के पास थी इतनी बेशुमार प्रॉपर्टी और ज्वेलरी

Sat, 29 Nov 2014 12:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 29 Nov 2014 12:22 PM IST
विज्ञापन
Anuradha Bali Fiza Property Detail, Must Read

हरियाणा के पूर्व उप-मुख्यमंत्री चंद्र मोहन उर्फ चांद मोहम्मद की पूर्व पत्नी अनुराधा बाली उर्फ फिजा करोड़ों की संपत्ति की मालकिन थीं। उन्हें महंगी ज्वेलरी का शौक था।

विज्ञापन


इसका खुलासा फिजा की मौत के बाद उनके घर और लॉकरों से मिली ज्वेलरी, कैश से हुआ था। वह कारों की भी शौकीन थीं। अब यह सारी संपत्ति उनकी तीनों बहनों को मिलेगी। जिला अदालत ने शुक्रवार को ही फिजा की बहनों को उनकी संपत्ति का वारिस घोषित किया था।
विज्ञापन


इन बैंकों में खुले थे लॉकर
बैंक---------------------------लॉकर  नंबर--------------रकम/जेवर
स्टेट बैंक ऑफ पटियाला-------------37----------------49 लाख 99 हजार कैश
पंजाब नेशनल बैंक सेक्टर-17-------2580---------------54 लाख 99 हजार कैश
पंजाब एंड सिंध सेक्टर-47----------1079---------------सोने और हीरे के गहने

कई गाड़ियां और कोठी भी फिजा के नाम

Anuradha Bali Fiza Property Detail, Must Read

इसके अलावा गाड़ियां, सेक्टर-48 की कोठी भी फिजा के नाम पर थी।  पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के लॉकर नंबर 37 से 49 लाख 99 हजार कैश मिला था। यह लॉकर 13-12-11 को आखिरी बार ऑपरेट हुआ था।

लॉकर में फिजा ने माता श्वेता को नॉमिनी बनाया था। पंजाब नेशनल बैंक सेक्टर-17 के लॉकर नंबर 2580 से 54 लाख 99 हजार कैश मिला था। यह लॉकर भी 13-12-11 को आखिरी बार ऑपरेट हुआ था। इसमें किसी को नॉमिनी नहीं बनाया गया था।

इसके अलावा पंजाब एंड सिंध सेक्टर-47 के लॉकर नंबर 1079 में सोने और हीरे के गहने मिले थे। इसके साथ ही 22 लाख रुपये का पीसी ज्वेलर का बिल भी मिला था। यह लॉकर 14-11-12 को आखिरी बार ऑपरेट हुआ था। इसके अलावा गाड़ियां, सेक्टर-48 की कोठी भी फिजा के नाम पर थी।

स‌ंदिग्‍ध हालातों में हुई थी फिजा की मौत

Anuradha Bali Fiza Property Detail, Must Read

फिजा की मौत छह अगस्त-2012 को सेक्टर-48 सी घर में संदिग्ध हालत में हो गई थी। उसका शव घर के ग्राउंड फ्लोर पर बने बेडरूम में मिला था। उनके शव को सबसे पहले उनके चाचा ने देखा था। बाद में मौके पर पुलिस पहुंची थी।

नौ अगस्त-2012 को पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार विवेक निरमोही की अगुवाई में फिजा के घर की तलाशी ली थी। उस समय घर से 92 लाख रुपये कैश और डेढ़ किलोग्राम सोना मिला था।

कुछ दिन बाद 13 सितंबर को पुलिस ने फिजा के तीन लॉकरों को खोला था। उस समय ड्यूटी मजिस्ट्रेट और फिजा की तीनों बहनें भी मौजूद थीं। लॉकरों से एक करोड़ चार लाख 98 हजार रुपये कैश मिले थे।

विज्ञापन

मौत के बाद भी, फिजा हाजिर हो

Anuradha Bali Fiza Property Detail, Must Read

जिंदगी के एक मुकाम पर पहुंचने के बाद फिजा और विवाद के बीच एक ऐसा नाता जुड़ा कि मरते दम तक उनका इनसे पीछा नहीं छुटा। यह इत्तेफाक है कि जिस दिन फिजा की मौत की खबर दुनिया को मिली।

उसी दिन कोर्ट में उनकी पेशी थी। फिजा का अपने पड़ोसी के साथ विवाद चल रहा था। पेशी के समय पड़ोसी अदालत पहुंच गया था। लेकिन, फिजा अदालत नहीं पहुंची थीं। इसके बाद अदालत ने केस में अगली तारीख डाल दी थी। पड़ोसी को अदालत से घर आने के बाद मौत का पता चला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed