{"_id":"b07a431a14a3808d1a8f95ecde27ecae","slug":"anupam-kher-compaigning-for-kiron-kher","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मैं चंडीगढ़ का दामाद हूं, मेरी सेवा करनी है आपको'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मैं चंडीगढ़ का दामाद हूं, मेरी सेवा करनी है आपको'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 03 Apr 2014 08:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के नामी कलाकार अनुपम खेर ने अपने फिल्मी अंदाज में लोगों को खूब हंसाया।
विज्ञापन
वे शाम को बापूधाम में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। उनके स्टेज पर आते ही लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उन्होंने भी अपनी बातों से लोगों के खूब ठहाके लगाए।
मंच पर चढ़ते ही उन्होंने कहा कि वे चंडीगढ़ के दामाद हैं और दामाद की सेवा की जाती है। मेरी भी सेवा करनी है आपको। उनके इतना कहते ही हूटिंग शुरू हो गई।
खेर ने कहा कि वह सेवा में सिर्फ इतना चाहते हैं कि लोग किरण खेर को वोट देकर चंडीगढ़ से सांसद बनाएं। जनसभा के दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें तलवार भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस पर अनुपम बोले कि ये चंडीगढ़ की याद है और मुंबई अपने ऑफिस में इस तलवार को जरूर लगाऊंगा। वीरवार को अनुपम खेर ने शहर में अलग-अलग जगहों पर जाकर अपनी पत्नी किरण खेर के लिए वोट मांगे।
विज्ञापन
सुबह सेक्टर-48, 49, 50 और 51 में उन्होंने रोड शो किया। इसके बाद वे पंजाब यूनिवर्सिटी पहुंचे जहां उन्होंने स्टूडेंट्स के साथ मुलाकात की। शाम को उन्होंने सेक्टर-46,53,15 और 29 में भी जनसभाएं की।