फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   anti rabies injections in chandigarh

अब मोहाली और पंचकूला के लोगों को भी चंडीगढ़ में मिलेगा एंटी रैबीज इंजेक्शन, जानिए कैसे-कहां

Wed, 21 Aug 2019 11:13 AM IST
खुशबू गोयल नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 21 Aug 2019 11:13 AM IST
विज्ञापन
anti rabies injections in chandigarh
प्रतीकात्मक तस्वीर
मोहाली और पंचकूला के लोगों के लिए खुशखबरी है। अब कुत्ते के काटने के बाद उन्हें चंडीगढ़ में भी एंटी रैबीज इंजेक्शन और सीरम मिल सकेगा। हालांकि इसके लिए उन्हें कुछ चार्ज देना होगा। बाहर से आने वाले लोगों को एंटी रैबीज इंजेक्शन के लिए प्रति डोज 100 रुपये और सीरम के लिए प्रति डोज 50 रुपये चार्ज देना होगा।
विज्ञापन


सोमवार को चंडीगढ़ प्रशासन ने यह पत्र जारी कर नगर निगम को निर्देश दिया। अब तक चंडीगढ़ की डिस्पेंसरियों में मोहाली और पंचकूला से कुत्ते के काटने वाले मरीजों को एंटी रैबीज इंजेक्शन और सीरम नहीं दिया जाता था। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन


वहीं, नगर निगम का कहना था कि वैसे ही चंडीगढ़ के मरीजों का दबाव रहता है, ऐसे में उतने ही बजट में पंचकूला और मोहाली के मरीजों को एंटी रैबीज इंजेक्शन और सीरम उपलब्ध कराना संभव नहीं हो पाता है। बाहर के मरीजों को भी सुविधा देने के लिए कहा गया था, लेकिन कुछ लोगों ने मांग की कि रुपये लेकर तो बाहर के मरीजों को सुविधा दी ही जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासन ने इस बात पर गंभीरता से विचार करते हुए एंटी रैबीज इंजेक्शन और सीरम को एक तय दाम पर बाहर के मरीजों को भी सुविधा देने की अनुमति दे दी। साथ ही नगर निगम को पत्र लिखकर इसकी जानकारी भी दे दी है।

चंडीगढ़ में रोज डॉग बाइट के 15 से 20 मामले

चंडीगढ़ में डॉग बाइट के रोज 15 से 20 मामले अस्पताल में पहुंचते हैं। नगर निगम की ओर सेक्टर 38 व 19 स्थित हेल्थ सेंटर में डॉग बाइट के मरीजों के लिए स्पेशल डिस्पेंसरी बनाई गई हैं। यहां चंडीगढ़ के अलावा पंचकूला और मोहाली के भी काफी मरीज पहुंचते हैं। हालांकि नगर निगम ने भी कुछ दिन पहले ही टेंडर करके एंटी रैबीज इंजेक्शन और सीरम मंगवाया है। इससे पूर्व चंडीगढ़ में भी काफी समस्या थी।

दो लाख रुपये में हेल्थ डिपार्टमेंट ने खरीदी है वैक्सीन
हेल्थ डिपार्टमेंट ने कुछ दिन पूर्व ही दो लाख रुपये की वैक्सीन खरीदी है। इसके अलावा निगम टेंडर लेने वाली कंपनी को प्रति एंटी रैबीज इंजेक्शन और सीरम के हिसाब से पेमेंट कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जितनी वैक्सीन की खपत होगी उसके हिसाब से पेमेंट होगा। वैसे प्रति नग लगभग 250 रुपये के हिसाब से निगम पेमेंट कर रहा है।

हेल्थ डिपार्टमेंट से पत्र आया है। इसमें पंचकूला, मोहाली या चंडीगढ़ के बाहर से आने वाले मरीजों से एंटी रैबीज इंजेक्शन के लिए प्रति डोज 100 रुपये और सीरम के लिए प्रति डोज 50 रुपये चार्ज करने के लिए कहा गया है। लगातार डॉग बाइट की समस्या बढ़ने के कारण यह निर्णय लिया गया है।
- केके यादव, नगर निगम कमिश्नर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed