फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anti Narcotics police station started, drug smugglers will be tightened

Chandigarh News: एंटी नारकोटिक्स थाना शुरू, नशा तस्करों कसी जाएगी नकेल

Fri, 09 Feb 2024 04:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Anti Narcotics police station started, drug smugglers will be tightened
चंडीगढ़। साइबर क्राइम की तरह ही एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) का पुलिस थाना वीरवार को शुरू कर दिया गया। अब नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही उनपर मुकदमा भी एएनटीएफ टीम विशेष थाने में दर्ज करेगी। इससे नशा तस्करी के मामलों में तेजी से कार्रवाई हो सकेगी। एएनटीएफ टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर सतविंद्र सिंह को थाने का एसएचओ नियुक्त किया गया है। थाना बनाने के आदेश करीब चार महीने पहले जारी किए गए थे। उन पर अमल करते हुए अब एएनटीएफ का स्पेशल थाना शुरू कर दिया है।चंडीगढ़ में नशे के कारोबार और नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए एएनटीएफ का गठन किया है मगर आज तक एएनटीएफ का थाना न होने के कारण टीम को दूसरे पुलिस थानों पर ही निर्भर रहना पड़ता था। इससे टीम का समय तो खराब होता ही था साथ ही मामले में कार्रवाई भी तेजी से नहीं हो पाती थी। अब एएनटीएफ का विशेष थाना शुरू होने के बाद कार्रवाई में तेजी आ सकेगी।
विज्ञापन




स्थानीय पुलिस का करना पड़ता था इंतजार

एएनटीएफ जब भी नशा तस्करों पर कोई कार्रवाई करती थी तो उसका मुकदमा उस क्षेत्र से संबंधित थाने में ही दर्ज किया जाता था। इसके लिए टीम थाने को सूचित करती थी। उसके बाद थाना प्रभारी के आने का इंतजार टीम को वहीं पर करना पड़ता था। इसमें एएनटीएफ का काफी समय बर्बाद हो जाता था। अब एएनटीएफ टीम शहर में कहीं से भी नशा तस्करों को पकड़ेगी तो उस पर केस विशेष थाने में ही दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन




कोट

एएनटीएफ थाने में अब केस भी दर्ज किए जा सकेंगे। इससे नशा तस्करों पर कार्रवाई में और तेजी आएगी। सतविंद्र सिंह को थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
-केतन बंसल, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed