फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   antagonism on social media between bjp and congress leaders

ट्विटर पर भाजपा और कांग्रेसी नेताओं में जबरदस्त वाकयुद्ध

Mon, 04 May 2015 07:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 04 May 2015 07:45 AM IST
विज्ञापन
antagonism on social media between bjp and congress leaders

हरियाणा के नेताओं के बीच आजकल ट्वीटर पर वाक युद्ध चल रहा है। अभी तक एक-दूसरे पर राजनीतिक मंच से कीचड़ उछालने वाले नेताओं ने अब सोशल मीडिया को इसका जरिया बनाया है।

विज्ञापन


कैप्टन अजय यादव के ट्वीट के बाद हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है कि हर बात का जवाब देना जरूरी नहीं होता। यदि कोई पागल कुत्ता किसी आदमी को काट जाए तो जरूरी नहीं कि हिसाब तभी बराबर हो जब आदमी भी कुत्ते को काटे।
विज्ञापन


विज का यह ट्वीट कैप्टन अजय यादव के ट्वीट के संदर्भ में देखा जा रहा है। कैप्टन अजय यादव विज के लिए भिखारी शब्द का इस्तेमाल कर चुके हैं। इससे पहले अनिल विज ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को घर से भागकर आए बच्चे की संज्ञा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

धनखड़ ने कहा, शब्दों की चतुराई नहीं आती :

antagonism on social media between bjp and congress leaders

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज में सोशल मीडिया पर इस तरह की तकरार पहली बार हुई है। अब तक विधानसभा में तो दोनो नेता एक -दूसरे से उलझते दिखते थे, लेकिन विधानसभा में भी इतनी तकरार नहीं होती थी, जितनी अब सोशल मीडिया के माध्यम से हो रही है।
 
उध्‍ार किसानों के बारे में बेतुके बयान देकर फंसे हरियाणा के कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना दर्द बयां किया है। धनखड़ ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि ‘मैं किसान हूं, शब्दों की चतुराई मुझे नहीं आती, पर काम का हुनर आता है।

सीख लूंगा मैं तुम से ये हुनर भी, पर अभी 1100 करोड़ का मुआवजा तो बंटने दें’। धनखड़ के इस ट्वीट से साफ है कि वे अब किसी तरह के विवादित बयान में नहीं फंसना चाहते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed