{"_id":"58ea564b4f1c1b1a205b6d92","slug":"another-major-initiative-of-the-haryana-government-for-sport","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलों को आगे बढ़ाने के लिए हरियाणा सरकार की एक और बड़ी पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलों को आगे बढ़ाने के लिए हरियाणा सरकार की एक और बड़ी पहल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 10 Apr 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
Haryana CM Manohar lal khattar
- फोटो : File Photo
खेल को आगे बढ़ाने के लिए हरियाणा सरकार ने एक और बड़ी पहल की है। दरअसल, हरियाणा सरकार अब राज्य के सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि सीधे बैंक खाते में भेजेगी। सरकार ने इसके लिए खेल विभाग को भी आदेश जारी कर दिए हैं। सीधे बैंक खाते में पुरस्कार राशि पाने के लिए खिलाड़ियों को अपने बैंक खाते आधार के साथ लिंक कराने होंगे।
खेल मंत्री अनिल विज के अनुसार, ये व्यवस्था लागू होने पर पुरस्कार प्रदान करने का झंझट ही खत्म हो जाएगा। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं को सरकार आवेदन आने पर सीधे बैंक खाते में ही पुरस्कार राशि डाल देगी। सबसे पहले कुरुक्षेत्र जिले के 88 अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को वर्ष 2015-16 की खेल उपलब्धियों के लिए आधार पर नकद पुरस्कार मिलेंगे।
ये राशि हर खिलाड़ी के बैंक खाते में ही जाएगी, इसलिए उन्हें अपना खाता आधार के साथ जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। बैंक खाते आधार के साथ लिंक करवाने के लिए अंतिम तिथि 10 अप्रैल निर्धारित की गई है। ये प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही बैंक खाते में सीधे पुरस्कार राशि जाएगी। इन सभी 88 खिलाड़ियों को सरकार ने भारत केसरी दंगल समारोह में सम्मानित किया था। उन्होंने खिलाड़ियों से तुरंत अपने बैंक खातों को आधार के साथ लिंक कराने की अपील की है।