{"_id":"61bcf6d183570d109563f4d8","slug":"another-fraud-case-registered-against-manjit-kaur-chandigarh-news-pkl436410551","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंजीत कौर के खिलाफ धोखाधड़ी का एक और केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंजीत कौर के खिलाफ धोखाधड़ी का एक और केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पूर्व प्रशासक वीपी सिंह बदनौर का करीबी बताकर लोगों के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाली सेक्टर-51 निवासी मंजीत कौर के खिलाफ सेक्टर-49 थाना पुलिस ने एक और ठगी का केस दर्ज किया है। इस मामले में फ्लैट और बूथ दिलाने पर 97 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है।
पीड़ित ने मंजीत कौर के साथ उसके पति शेर सिंह व बेटे विजय पाल सिंह पर भी ठगी का आरोप लगाया है। फिलहाल, आरोपी मंजीत कौर पुलिस के पास पांच दिन के रिमांड पर है। उसके खिलाफ 8 केस दर्ज हैं।
फिरोजपुर के धवन कॉलोनी निवासी जज पॉल मेहता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर 51 में अपनी बेटी सुधा के पास आए थे। इस दौरान बेटी के जरिए उनकी मंजीत कौर से मुलाकात हुई। उसने जज पॉल मेहता को दो फ्लैट और दो बूथ दिलवाने के लिए कहा। मंजीत के कहने पर उन्होंने 2019 और 2020 के बीच एक करोड़ 35 लाख रुपये दे दिए। कुछ समय बाद जब मंजीत कौर से फ्लैट और बूथ के बारे में पूछा गया तो वह टालमटोल करने लगी। जज पॉल मेहता ने मंजीत से रुपये वापस मांगे तो उसने 38 लाख रुपये वापस कर दिए, लेकिन बाकी के रुपये नहीं दिए। इसके बाद पीड़ित ने आरोपी मंजीत कौर, उसके पति शेर सिंह और बेटे विजय पाल सिंह के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी।