{"_id":"5e7654208ebc3e760d18eaf0","slug":"another-corona-positive-in-chandigarh-number-of-patients-six-chandigarh-news-pkl3702998171","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में एक और कोरोना पॉजिटिव, मरीजों की संख्या छह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में एक और कोरोना पॉजिटिव, मरीजों की संख्या छह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में अब तक कोरोना के 6 मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। यह संख्या शुक्रवार तक पांच थी। छठा मरीज मोहाली का है, जिसे जीएमएसएच-16 के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। पीजीआई में हुई जांच में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर 398 लोगों को घर में आइसोलेट किया गया है। हालांकि, सेक्टर 21 की पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। शनिवार को 7 नए संदिग्ध मरीजों की जांच का नमूना लिया गया है।
अभी तक 40 सैंपल लिए, 28 की रिपोर्ट निगेटिव
शहर में अब तक चंडीगढ़ निवासियों के 37 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें से अब तक 25 नेगेटिव पाए गए हैं, जबकि 8 मरीजों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। 398 लोगों को घरों में 14 दिनों के लिए बिना किसी से संपर्क में आए रहने के लिए कहा गया है।
इनकी रिपोर्ट आई निगेटिव
चंडीगढ़ की COVID-19 पॉजिटिव महिला के संपर्क में आने वाले जीरकपुर के ड्राइवर का सैंपल मिल। उसे (होम क्वारंटीन) डिस्चार्ज कर दिया गया। जीएमएसएच-16 के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती और अमेरिका की यात्रा से लौटी चंडीगढ़ निवासी एक युवा महिला की रिपोर्ट निगेटिव है। उसे छुट्टी दे दी गई है। पीजीआई के सीडी-वार्ड में भर्ती न्यूजीलैंड से आए मोहाली निवासी एक युवा पुरुष की रिपोर्ट भी निगेटिव है। उसे छुट्टी दे दी गई है। टोरंटो, कनाडा से आए पीजीआई में भर्ती चंडीगढ़ निवासी की रिपोर्ट भी निगेटिव है। सभी को होम क्वारंटीन के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
ये रहे पॉजिटिव
ब्रिटेन की यात्रा कर लौटे और जीएमएसएच-16 के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मोहाली निवासी का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है।
पॉजिटिव के संपर्क में आने वालों की रिपोर्ट निगेटिव
चंडीगढ़ जीएमसीएच 32 में भर्तियों के तीन ऐसे लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जिनके पड़ोसी की रिपोर्ट पॉजिटिव थी। उन्हें (होम क्वारंटीन) छुट्टी दे दी गई है।
इनका सैंपल लिया
ट्रैवल हिस्ट्री के साथ जीएमएसएच-16 के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती पंचकूला निवासी युवा महिला का आज COVID-19 के लिए सैंपल लिया गया है।
- जीएमएसएच-16 के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कतर की यात्रा से लौटे पंजाब के जीरकपुर की रहने वाली युवती का भी सैंपल लिया गया।
- जीएमएसएच-16 के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कतर की यात्रा से लौट जीरकपुर निवासी एक युवक का भी सैंपल लिया गया है।
- जीएमसीएच-32 में चंडीगढ़ निवासी एक युवक भी सैंपल लिया गया। यह एक पॉजिटिव के संपर्क में था।
-चंडीगढ़ का एक बुजुर्ग पुरुष का जिनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है, उनका भी सैंपल लिया गया।
-मोहाली निवासी एक महिला का सैंपल लिया गया, जो पॉजिटिव के संपर्क में थी।
-न्यूजीलैंड की यात्रा से लौटी मोहाली निवासी महिला और बच्चे का भी सैंपल लिया गया।