{"_id":"646a50cb140607c8d70e1cd8","slug":"another-chance-teachers-to-get-transferred-in-the-district-chandigarh-news-c-16-1-pkl1037-146590-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: जिले में ट्रांसफर करवाने के लिए टीचरों को एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: जिले में ट्रांसफर करवाने के लिए टीचरों को एक और मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज 2 बजे से 6 बजे तक ऑनलाइन डाटा सही कराएंः बैंस
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने जिलों के भीतर ट्रांसफर की प्रक्रिया के दौरान कुछ अध्यापकों का डाटा सही तरीके से मेल न होने के कारण ट्रांसफर करवाने में असफल रहे अध्यापकों को एक और मौका दिया है।
कई अध्यापकों ने शिक्षा मंत्री को बताया था कि उनका ट्रांसफर अप्लाई करने संबंधी डाटा सही तरीके से मेल नहीं होने के कारण वे ट्रांसफर करवाने से वंचित रह गए हैं। इसी तरह पहले राउंड की बदलियों के दौरान खाली हुए स्टेशनों और बदलियां करवाने के इच्छुक अध्यापकों की भी मांग थी कि उन्हें जिले के अंदर ही ट्रांसफर करवाने का एक मौका और दिया जाए, ताकि वे अपनी रिहायश के नजदीक/पसंद के स्टेशन पर बदली करवा सकें।
इस संबंध में बैंस ने बताया कि अध्यापकों की इस मांग को प्रमुख रखते हुए, जिन अध्यापकों/कंप्यूटर फेकल्टियों/कर्मचारियों का डाटा सही तरीके से मेल नहीं हुआ है, उन्हें डाटा सही करने और इसके बाद संबंधित स्कूल प्रमुख/डीडीओ को डाटा वेरिफाई करने के लिए 22 मई दोपहर 2 बजे तक का समय दिया गया है। वे ई-पंजाब पोर्टल पर लॉग-इन करके ट्रांसफर के लिए 22 मई को 2 बजे से शाम 6 बजे तक स्टेशन का चयन कर सकते हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जिले से जिले के अंदर ही ट्रांसफर करवाने के लिए राज्य के कुल 5172 अध्यापकों ने आनलाइन अप्लाई किया था। इनमें से 2651 बदलियों के आर्डर जारी किए गए हैं। इसी तरह स्कूल अमले के 308 नॉन टीचिंग स्टाफ सदस्यों ने बदलियों के लिए अप्लाई किया था, जिसमें से 275 बदलियां की गई हैं।