फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Another Bhaichung Bhutia emerged from the North East states in football

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021: फुटबॉल में उत्तर पूर्वी राज्यों से निकला एक और बाइचुंग भूटिया, लालथनजोवा ने फाइनल में लगाई हैट्रिक

Tue, 14 Jun 2022 12:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 14 Jun 2022 12:14 AM IST
सार

बैडमिंटन के एकल मुकाबलों में स्वर्ण पदक जीतकर हरियाणा की उन्नति हुडा भी खिलाड़ियों में चर्चा का विषय बनीं।

विज्ञापन
Another Bhaichung Bhutia emerged from the North East states in football
Khelo India Youth Games - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 से कई नए आइकन खिलाड़ी निकल रहे हैं। फुटबॉल के फाइनल में मिजोरम ने केरल को 5-1 से हराया तो मिजोरम का लालथनजोवा फाइनल में तीन गोल कर उत्तर पूर्वी राज्यों से एक और बाइचुंग भूटिया बनकर उभरा है। सेमीफाइन में भी इस खिलाड़ी ने दो गोल किए थे। फुटबॉल में सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड भी इसने ही बनाया है। 

विज्ञापन


इसी प्रकार, अन्य खेलों में भी नए-नए आइकन खिलाड़ी बन कर निकल रहे हैं। कुछ खिलाड़ियों का कहना था कि पंचकूला में इतना बड़ा खेल इंफ्रास्टक्चर उपलब्ध है उनके राज्यों में नहीं है। निश्चित रूप से हम जैसे खिलाड़ियों के लिए यह गर्व की बात है कि हमें ऐसे खेल स्टेडियम में खेलने का अवसर मिला है।
विज्ञापन


थोमस कप टीम की सबसे कम आयु की खिलाड़ी उन्नति हुडा भी रहीं चर्चा का विषय
बैडमिंटन के एकल मुकाबलों में स्वर्ण पदक जीतकर हरियाणा की उन्नति हुडा भी खिलाड़ियों में चर्चा का विषय बनीं। हर खिलाड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ थोमस कप जीतकर आने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ हुई बातचीत के बारे ही उन्नति हुडा से जानकारी ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गीतिका और नीरू खत्री ने दिखाया पंच का दम 
45-48 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की गीतिका ने उत्तर प्रदेश की रागिनी उपाध्याय को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसी प्रकार 50-52 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की नीरू खत्री ने रजत और 63-66 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की मुस्कान ने रजत पदक जीता। 

लड़कों ने इन खिलाड़ियों को हरा झटके चार स्वर्ण

  • 63.5 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के वंसज ने असम के ईमदाद हुसैन को हराया
  • 71 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के हर्षित राठी ने चंडीगढ़ के आशीष हुड्डा को हराया 
  • 75 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के दीपक ने महाराष्ट्र के कुनाल घोरपड़े को हराया 
  • 80 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के विशाल ने पंजाब के अक्श गर्ग को परास्त किया 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed