फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian army Another battalion of BSF will be deployed on Pakistan border in Punjab

Pakistan Border: भारत-पाक सीमा पर तैनात होगी एक और बटालियन! ये है BSF का प्लान; घुड़सवार भी संभालेंगी मोर्चा

Mon, 26 Aug 2024 07:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 26 Aug 2024 07:31 AM IST
सार

पंजाब में पाकिस्तान बॉर्डर पर बीएसएफ की एक और बटालियन तैनात की जाएगी।  बीएसएफ सीमा पार से ड्रोन घुसपैठ रोकने के लिए काम करेगी। बीएसएफ ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर यह मांग की है।

विज्ञापन
Indian army Another battalion of BSF will be deployed on Pakistan border in Punjab
सीमा पर तैनात बीएसएफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की एक और बटालियन तैनात की जाएगी। ड्रोन के जरिये बॉर्डर पार से हो रही नशा और हथियारों की सप्लाई को रोकने के लिए बीएसएफ ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से एक अतिरिक्त बटालियन की मांग की है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि वर्तमान में 500 किलोमीटर से अधिक लंबे मोर्चे की सुरक्षा के लिए करीब 20 बटालियन हैं। इनमें से 18 सीमा पर सक्रिय रूप से तैनात हैं, जबकि बाकी अमृतसर में अटारी एकीकृत जांच चौकी और गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक में करतारपुर गलियारे की जरूरतों के मद्देनजर तैनात हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पंजाब के बॉर्डर एरिया में 2019-20 के आसपास शुरू हुआ ड्रोन का खतरा अमृतसर और तरनतारन के सीमावर्ती जिलों में काफी बढ़ गया है।

ड्रोन के जरिये हो रही नशा व हथियार तस्करी पर लगाम कसने के लिए बीएसएफ को एक अतिरिक्त बटालियन की जरूरत महसूस हो रही थी। इसी वजह से इस संबंध में केंद्र को पत्र लिखा गया है, जो फिलहाल विचाराधीन है।

वहीं बीएसएफ बॉर्डर पर गश्त करने के लिए घुड़सवार महिला जवानों की एक नई इकाई भी तैयार रहा है। उसने हाल ही में गुरदासपुर में अधिक सैनिकों को तैनात करके पंजाब-जम्मू सीमा पर ताकत बढ़ाई है। ऐसा पाकिस्तान से होने वाली आतंकवादियों की घुसपैठ को रोकने के लिए किया गया है।

इस साल अब तक 120 ड्रोन नष्ट
बीएसएफ के पंजाब फ्रंटियर के महानिरीक्षक अतुल फुलजेले ने कहा था कि पाकिस्तान से अब ड्रोन के जरिये ड्रग्स की सप्लाई आ रही है। इस साल अब तक सुरक्षा एजेंसियों ने 120 से अधिक ड्रोन नष्ट किए गए हैं। 2023 के दौरान ऐसे 107 ड्रोन हमले नाकाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed