फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Annual event at Dera Sacha Sauda Sirsa, Haryana

डेरा सच्चा सौदा में वार्षिक कार्यक्रम, अबकी बार जुटी भारी भीड़, हनीप्रीत भी पहुंची

Sat, 25 Jan 2020 02:58 PM IST
ajay kumar सममीत, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
सममीत, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 25 Jan 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
Annual event at Dera Sacha Sauda Sirsa, Haryana
डेरे में वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन।

डेरा सच्चा सौदा में दूसरे संत शाह सतनाम सिंह महाराज का 101वां पावन अवतार दिवस मनाया गया। डेरा में अबकी बार पिछले कार्यक्रमों की तुलना में ज्यादा भीड़ रही। डेरा सच्चा सौदा की तरफ आने-वाले रास्तों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की दो कंपनियां तैनात थी। जिसमें से एक कंपनी फतेहाबाद से बुलाई गई थी। हालांकि अबकी बार पुलिस के नाके पुराने डेरे तक ही सीमित रहे। 

विज्ञापन


डेरे में पिछले कार्यक्रमों की तुलना में अबकी बार भीड़ ज्यादा रही। हनीप्रीत के जेल से बाहर आने के बाद डेरे में पहला बड़ा कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य कारणों के कारण डेरा प्रमुख की मां नसीब कौर नहीं दिखाई दीं। डेरा प्रमुख का बेटा, बेटियां व दामाद सहित हनीप्रीत समारोह में शामिल रहीं। वहीं सुरक्षा को लेकर एक दिन पहले शनिवार रात को एसपी अरुण नेहरा ने खुद सुरक्षा तैयारियों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


एलईडी स्क्रीन पर चलाए प्रवचन
शाह सतनाम सिंह के अवतार दिवस पर पंडाल में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के रिकॉर्डेड वचनों को स्क्रीन के माध्यम से दिखाया जा रहा था। जिस स्टेज पर डेरा प्रमुख बैठते थे, उस स्टेज पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर उसके प्रवचन सुनाए जा रहे थे। कार्यक्रम में श्रद्धालु ढोल और बैंड-बाजे की धुनों पर नाचते हुए पहुंचे और अपनी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में दस युवा वैवाहिक बंधन में बंधे आशियाना मुहिम के तहत ब्लॉकों की साध-संगत द्वारा बनाकर दिए मकानों की चाबियां भी पात्र परिवारों को सौंपी। वहीं इस दौरान 10 नवयुगल वैवाहिक बंधन में बंधे, जिनमें एक भगत योद्धा व आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की लड़की की भी शादी संपन्न हुई। नामचर्चा के दौरान 342 सदस्यों ने शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग की सदस्यता ली। इसके अलावा 208 बहनों ने यूथ वीरांगना समिति की सदस्यता ली।

डेरे में लगाया रक्तदान शिविर, 4000 यूनिट रक्त एकत्र
शनिवार सुबह 9:30 बजे पावन अवतार दिवस को समर्पित रक्तदान शिविर व जन कल्याण परमार्थी कैंप का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ शाही परिवार, डेरा सच्चा सौदा की प्रबंधकीय समिति व उपस्थित साध-संगत ने पावन नारा धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा व विनती का भजन बोलकर किया। 

रक्त संग्रहण करने के लिए हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली सहित राज्यों से ब्लड बैंकों की टीमें पहुंची। शिविर में रक्तदाताओं का उत्साह देखते बन रहा था। महिला व पुरुषों के लिए कैंप में अलग-अलग व्यवस्था की गई थी। रक्तदान शिविर में 4000 से अधिक यूनिट रक्तदान हुआ। वहीं शाह सतनाम जी स्पेशिलिटी अस्पताल में जन कल्याण परमार्थी चिकित्सा जांच शिविर का भी आयोजन किया गया।


ट्रैफिक एसएचओ ने किया आटो इंपाउंड
डेरे के मार्ग पर ट्रैफिक एसएचओ बहादुर सिंह यातायात व्यवस्था को सुचारू बना रहे थे। इसी दौरान एक आटो चालक ने गलत दिशा से आटो निकाल दिया। एसएचओ ने उसे रोक लिया और कागजात दिखाने के लिए कहा। आटो चालक ने कहा कि कागजात घर पर पड़े हैं। एसएचओ ने आटो को इंपाउड कर दिया। एसएचओ ने कहा कि वे कागजात दिखाकर अपना आटो ले जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed