{"_id":"5c254345bdec2257022f94c4","slug":"announcing-to-approve-pending-tubewell-connections-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित नलकूप कनेक्शन मंजूर करने की घोषणा, तीन दिन में जारी होंगे 44 हजार किसानों को डिमांड नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित नलकूप कनेक्शन मंजूर करने की घोषणा, तीन दिन में जारी होंगे 44 हजार किसानों को डिमांड नोटिस
Fri, 28 Dec 2018 02:55 AM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 28 Dec 2018 02:55 AM IST
विज्ञापन
नलकूप (file)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी साल में हरियाणा सरकार ने किसानों को लुभाने के लिए बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने महकमे में नरमी दिखाते हुए चार साल से बंद पड़े नलकूप कनेक्शन खोल दिए हैं। सरकार ने अधिकारियों को तीन दिन के भीतर सभी लंबित फाइलें निपटाने के साथ सभी किसानों को डिमांड नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मीडिया के सामने चार साल के बिजली विभाग के क्रियाकलापों का लेखा जोखा पेश करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि एक जनवरी 2014 से लेकर आज तक करीब 44 हजार कनेक्शन आवेदन लंबित हैं, जिनमें किसानों की तरफ से तीन हार्स पावर, सात हार्स पावर से लेकर बीस हार्स पावर तक कनेक्शन की मांग की गई है।
विज्ञापन
आगामी तीन दिन के भीतर भी जो किसान आवेदन करेंगे, उन्हें ट्यूबवेल कनेक्शन दिया जाएगा। इस प्रक्रिया में पांच से छह माह का समय लग सकता है। इसके अलावा राज्य सरकार सोलर नलकूप योजना को बढ़ावा दे रही है। इसके चलते इन लंबित 44000 आवेदनों में से करीब बीस हजार आवेदन ऐसे चिह्नित किए गए हैं जिन्हें सोलर नलकूप कनेक्शन दिए जाएंगे।
विज्ञापन
32 डार्क जोन को करना होगा इंतजार
भूमिगत जलस्तर में लगातार आ रही गिरावट के कारण राज्य के 32 ब्लॉक को पहले ही डार्क जोन घोषित किया जा चुका है। राज्य सरकार ने सेंट्रल वाटर ग्रांउड कंट्रोल बोर्ड को पत्र लिखकर इन ब्लॉक में माइक्रो इरीगेशन योजना लागू करने की मंजूरी मांगी है। किसानों को वहां इसी योजना के तहत नलकूप कनेक्शन दिए जाएंगे।
हाईटेंशन तारें हटेंगी
हाईटेशन तारों के कारण आए दिन हो रहे हादसों से सबक लेते हुए राज्य सरकार ने 2463 ऐसे स्थान चिन्हित किए है, जहां घरों व आवासीय कॉलोनियों के ऊपर से गुजर रही तारों को हटाया जाएगा।
1400 ढाणियों में जल्द पहुंचेगी बिजली
सरकार का दावा है कि 1400 ढाणियां ऐसी हैं, जो बिजली फीडर के एक किलोमीटर के दायरे में आती हैं। इन सभी ढाणियों में जल्द ही बिजली पहुंचाई जाएगी।