फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   announcement of election and code of conduct in haryana

बज गया चुनाव का बिगुल, पढ़ें कितने तैयार हैं दल

Sat, 13 Sep 2014 05:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 13 Sep 2014 05:25 PM IST
विज्ञापन
announcement of election  and code of conduct in haryana

विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजते ही सत्ता पर काबिज होने के लिए सभी दलों में जंग तेज हो गई है। सभी दल जीत का दावा करते हुए मैदान में उतर चुके हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवारों के नामों के ऐलान में इनेलो अव्वल रहा है। इनेलो ने दो चरणों में 73 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। साथ ही पार्टी का घोषणा पत्र जारी हो चुका है। भाजपा ने 43 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन


उम्मीद जताई जा रही है कि भाजपा की शेष सूची जल्द जारी कर दी जाएगी। हर बार की तरह अंदरूनी कलह से जूझ रही कांग्रेस प्रत्याशी घोषित करने में मुख्य विपक्षी दलों से पीछे है, जबकि हजकां समेत अन्य छोटे दलों की नजर बागियों पर टिकी है। हालांकि हजकां ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा और इनेलो की स्थित‌ि

announcement of election  and code of conduct in haryana

भाजपा: लोकसभा चुनाव में हरियाणा से सात सीटें हासिल कर भाजपा इस बार सरकार बनाने का सपना संजोए हैं। पार्टी में 43 प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही बगावत की बयार चल पड़ी है।

इसके बाद बाकी बची 47 सीटों पर उम्मीदवार तय करना भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है। अगले सप्ताह भाजपा पार्टी उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करने की बात कह रही है। दूसरी सूची जारी करने पार्टी के अंदर उठे विद्रोह के सुर को थामना भाजपा के लिए चुनौती हैं।

इनेलो: हरियाणा में प्रमुख विपक्षी दल इनेलो तैयारियों को लेकर सबसे आगे है। पार्टी ने 14 से 20 सितंबर तक प्रदेशव्यापी अभियान छेड़ दिया है। 73 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है।

इस बार पार्टी सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला और अजय चौटाला के जेल में होने के कारण पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला और अशोक अरोड़ा के कंधों पर अहम जिम्मेदारी है। इनेलो को अब सिर्फ 17 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय करने बाकी हैं। चुनाव के लिए तैयार पार्टी जींद रैली से बिगुल फूंकेगी।

जोर आजमाईश में हजकां और हलोपा

announcement of election  and code of conduct in haryana

हजकां और हजपा: भाजपा से गठबंधन टूटने के बाद हजकां भरपाई करने के प्रयास में लगी है। यही कारण है कि पार्टी को चुनावी घोषणा पत्र जारी करने के बाद प्रत्याशियों के नाम तय करने में देरी हो रही है। हालांकि कुलदीप बिश्नोई हजपा प्रमुख विनोद शर्मा का हाथ थाम चुके हैं। विनोद शर्मा भी अंबाला में रैली कर घोषणा पत्र का ऐलान कर चुके हैं, लेकिन प्रत्याशियों की घोषणा अभी दोनों दलों की तरफ से नहीं की गई है।

हलोपा: हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री गोपाल कांडा की अध्यक्षता में हरियाणा लोकहित पार्टी भी इस बार जोर आजमाइश कर चुकी है। कांडा ने काफी पहले पार्टी की ओर से सात प्रत्याशियों की घोषणा की थी। उसके बाद उनकी दूसरी सूची आने का इंतजार है।

समस्त भारतीय पार्टी: इस विधानसभा चुनाव में समस्त भारतीय पार्टी भी चुनाव मैदान में है। चुनाव की तिथि से काफी पहले से पार्टी सक्रिय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed