फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ankita of Chandigarh secured 28th rank and Aditya of Punjab secured 70th rank in UPSC Result 2023

UPSC Result: चंडीगढ़ की अंकिता ने 28वीं और पंजाब के आदित्य ने हासिल की 70वीं रैंक, ऐसे पाई सफलता

Tue, 23 May 2023 10:30 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर/संगरूर/जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर/संगरूर/जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 23 May 2023 10:30 PM IST
सार

मोहाली जिले के जीरकपुर के डॉ. आदित्य ने 70वां स्थान हासिल किया। डॉ. आदित्य ने पहले प्रयास में सफलता हासिल की।आदित्य ने जीएमएसएच-32 से एमबीबीएस की पढ़ाई की है और कोविड में सेवाएं भी दीं हैं। 

विज्ञापन
Ankita of Chandigarh secured 28th rank and Aditya of Punjab secured 70th rank in UPSC Result 2023
डॉ. आदित्य और अंकिता पंवार ने यूपीएससी परीक्षा में पाई सफलता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में चंडीगढ़-पंजाब के युवाओं का प्रदर्शन भी बेहतर रहा है। चंडीगढ़ के सेक्टर सात की अंकिता पंवार ने चौथे प्रयास में 28वीं रैंक हासिल की है। उनकी स्कूली शिक्षा चंडीगढ़ के सेक्टर-19 के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से हुई है। वह 2013 की सीबीएसई कक्षा 12 की परीक्षा में 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ चंडीगढ़ टॉपर भी रही हैं। इसके बाद उन्होंने आईआईटी रुड़की को ज्वाइन किया। 

विज्ञापन


बाद में दो साल तक बंगलूरू के एक फर्म में काम किया। इसके बाद सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अक्तूबर 2019 में नौकरी छोड़ दी। वहीं, मोहाली जिले के जीरकपुर के डॉ. आदित्य ने 70वां स्थान हासिल किया। डॉ. आदित्य ने पहले प्रयास में सफलता हासिल की।
विज्ञापन

 
अंकिता की दानिक्स काडर के तहत ट्रेनिंग चल रही है। उन्होंने वर्ष 2020 में दूसरे प्रयास में 321वीं रैंक हासिल की थी। वहीं, डॉ. आदित्य ने जीएमएसएच-32 से एमबीबीएस की पढ़ाई की है और कोविड में सेवाएं भी दीं हैं। संगरूर के लहरागागा के रोबिन बंसल ने 135वां रैंक हासिल कर इलाके का मान बढ़ाया है। इससे पहले रोबिन बंसल की छोटी बहन एलिजा बंसल ने भी मेडिकल परीक्षा में देशभर में पहला स्थान हासिल किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोबिन को चौथे प्रयास में यह सफलता मिली। रोबिन आईपीएस अधिकारी बनकर पुलिस सिस्टम में सुधार लाना चाहते हैं। वहीं, जालंधर की रुशाली कलेर ने 492 रैंक हासिल किया है। रुशाली ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से यूपीएससी की तैयारी में जुटी थीं। रुशाली की मां बबीता कलेर आईएएस अधिकारी हैं।


रुशाली कहती हैं कि वह बचपन से ही मां की तरह आईएएस अधिकारी बनना चाहती थीं। रुशाली कभी कोचिंग क्लास नहीं गई और घर पर ही पढ़ाई की। जब साक्षात्कार की बारी आई तो मां ने उन्हें पर्सनलिटी टेस्ट के लिए तैयार किया। उनके पिता स्टीफन कलेर राजनेता व उद्योगपति हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed