{"_id":"609995fb8ebc3e8dc07165f1","slug":"anirudh-becomes-the-president-of-the-national-executive-of-sapt-chandigarh-news-pkl412968071","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिरुद्ध बने एसएपीटी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिरुद्ध बने एसएपीटी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ फिजिकल थैरेपी (एसएपीटी) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सोमवार को गठन हुआ। इस दौरान अनिरुद्ध उनियाल को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। साथ ही आयूष कुमार को उपाध्यक्ष, शिवम शर्मा को महासचिव, रजत गुप्ता को कोषाध्यक्ष, हैप्पी शर्मा को अतिरिक्त सचिव, बलजिंदर और देवांशी को संयुक्त सचिव, रामकृष्ण लिटरेरी को सचिव नियुक्त किया गया। एसएपीटी इंडिया देश का पहला फिजियोथेरेपी छात्र संगठन है। यह संगठन फिजियोथेरेपी छात्रों के शैक्षणिक, शोध एवं क्लीनिकल के क्षेत्र में विकास के प्रति समर्पित है। साथ ही रक्तदान, महिला सशक्तिकरण, खेल एवं फिटनेस, युवाओं को राष्ट्र कल्याण के प्रति जागरूक करना, कई प्रकार के सामाजिक कार्य भी करता रहा है।
इस मौके पर अनिरुद्ध उनियाल ने सभी विद्यार्थियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि वह पूरे फिजियोथेरेपी समुदाय को साथ लेकर चलेंगे, क्योंकि सभी के सहयोग से ही प्रोफेशन का विकास संभव है। वह छात्रों के बहुमुखी विकास और पेशे के क्षेत्र में सुधार के प्रति कटिबद्ध रहेंगे।
शिवम शर्मा ने कहा कि वह संस्था के लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे। सभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों ने धन्यवाद व्यक्त किया। सभी ने इस मुश्किल की घड़ी में राष्ट्र के प्रति समर्पित रहकर कार्य करने का संकल्प भी लिया।