फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anil Vij will attend state-level program on Yoga Day in Rohtak

नाराज अनिल विज माने, रोहतक में ही करेंगे अनुलोम-विलोम, निमंत्रण पत्र में नाम भी शामिल

Thu, 20 Jun 2019 12:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 20 Jun 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
Anil Vij will attend state-level program on Yoga Day in Rohtak
सांकेतिक तस्वीर

रोहतक में होने वाले योग के राज्यस्तरीय समारोह से विभाग के मंत्री अनिल विज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ अनुलोम-विलोम करते हुए नजर आएंगे। समारोह के कार्ड पर विज का नाम चढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन


लिहाजा मंत्री जी अब राज्यस्तरीय समारोह में शिरकत करेंगे। बीते मंगलवार को विज के पास जब समारोह की फाइल अनुमोदन के लिए पहुंची तो अपना नाम न देख विज नाराज हो गए थे और मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में भेज दिया था।
विज्ञापन


मालूम हो कि राज्य में 21 जून को राज्यस्तरीय समारोह रोहतक में होगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बाबा रामदेव के अलावा मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी उपस्थिति रहेंगे। भाजपा इस बार योग दिवस को विधानसभा स्तर तक मना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योग के बहाने बीजेपी हरियाणा में सियासी समीकरण साधने का प्रयास करेगी लेकिन विज को अपना नाम इस समारोह में न होना नागवार गुजरा। जिसके बाद यह सारी कवायद शुरू हुई। सचिवालय में चर्चा है कि इस बार विज ने अपने मन की कर ही ली।

योग फार हार्ट थीम पर होने वाले इस समारोह को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री स्वयं रुचि ले रहे हैं। वह अब तक तीन बार जिला अधिकारियों की बैठक ले चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed