फिर दिखी खट्टर के प्रति विज की तल्खी, बोले...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के प्रति स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की तल्खी कम नहीं हो रही है। पंचकूला सेक्टर पांच के परेड ग्राउंड में लगे आरोग्य मेले के दौरान विज की यह तल्खी सामने आई।
उनसे पूछा गया था कि जनरल अस्पताल का उद्घाटन काफी समय से टल रहा है। 20 फरवरी को मुख्यमंत्री अस्पताल की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करने वाले थे। निमंत्रण-पत्र भी छप चुके हैं, लेकिन उद्घाटन क्यों नहीं हुआ?
इस सवाल के जवाब में विज ने कहा कि अस्पताल के उद्घाटन के संबंध में मुझे कोई सूचना नहीं है और निमंत्रण-पत्र भी नहीं मिला है। बेहतर होगा, जिसे न्यौता मिला है, उसी से उद्घाटन के संबंध में पूछें। हालांकि इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री अपने और सीएम के संबंधों को दोस्ती का रिश्ता बताते नजर आए।
देरी से बना जनरल अस्पताल, अब उद्घाटन पर सवाल
जनरल अस्पताल की नई बिल्डिंग का निर्माण 2009 में शुरू किया गया था। इसे 2011 में पूरा कर स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर करना था, लेकिन अस्पताल की बिल्डिंग 2015 में पूरी कर बीएंडआर ने स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर की।
अब इसके उद्घाटन पर सवाल खड़े हो गए हैं। 20 फरवरी को उद्घाटन होना था, जो नहीं हुआ। सूत्रों की मानें तो कुछ दिन से सीएम खट्टर और स्वास्थ्य मंत्री के बीच चल रही खटास के कारण उद्घाटन नहीं हो पाया।