{"_id":"5f91574a9836f30dcf4ff82c","slug":"anil-vij-sent-recommendation-to-suspend-the-panipat-municipal-corporation-commissioner","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: मंत्री अनिल विज ने पानीपत के निगमायुक्त को निलंबित करने की सिफारिश की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: मंत्री अनिल विज ने पानीपत के निगमायुक्त को निलंबित करने की सिफारिश की
Thu, 22 Oct 2020 03:27 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 22 Oct 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
अनिल विज।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज ने पानीपत नगर निगम के आयुक्त को निलंबित करने की सिफारिश की है। निलंबन के लिए निगमायुक्त के लंबित करों की वसूली कराने में विफल रहने का तर्क दिया गया है। विज ने इसके लिए मुख्य सचिव को आधिकारिक पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन
निकाय मंत्री विज ने पत्र के साथ कर वसूली की बीते व इस वर्ष की तुलनात्मक रिपोर्ट भेजी है। निकाय मंत्री ने पत्र में लिखा है कि पानीपत नगर निगम की कर वसूली की स्थिति बेहद खराब रही है। बीते वर्ष की तुलना इस बार के आंकड़े निराशाजनक हैं।
विज्ञापन
उन्होंने पानीपत नगर निगम की वित्तीय स्थिति की समीक्षा की है, जिसमें पाया गया कि निगमायुक्त ने कर वसूली के लिए आवश्यक कदम नहीं उठाए। वह सरकार का पैसा खजाने में पहुंचाने में पूरी तरह फेल रहे इसलिए निगमायुक्त एचसीएस सुशील कुमार को तुरंत प्रभाव से निलंबित किया जाए।
विज्ञापन
पानीपत नगर निगम की आय के तुलनात्मक आंकड़े
- 2017-18 में संपत्ति कर, स्टांप ड्यूटी, एक्साइज ड्यूटी, विकास शुल्क, टावर-केबल कनेक्शन-एटीएम फीस, किराया, विज्ञापन व अन्य शुल्क का स्वीकृत बजट 1174100000, वास्तविक आय हुई 406289365।
- 2018-19 में सभी मदों में कुल स्वीकृत बजट 1318100000, वास्तविक आय हुई 8132089000।
- 2019-20 में सभी मदों में कुल स्वीकृत बजट 1211710000 करोड़, वास्तविक आय हुई 591946921।
- 2020-21 के लिए सभी मदों में कुल स्वीकृत बजट 1393510000, 30 सितंबर 2020 तक हुई वास्तविक आय 97496537। एक्साइज ड्यूटी, विज्ञापन व निकाय करों की उगाही नौ महीने में शून्य रही है।
15 दिसंबर 2019 तक निगमों के एरियर की स्थिति
नगर निगम बकाया एरियर (लाखों में)
- अंबाला 2269.20
- सोनीपत 9665.07
- करनाल 16872.27
- यमुनानगर 5328.12
- गुरुग्राम 57053.68
- हिसार 1793.27
- फरीदाबाद 4203.13
- पानीपत 25918.66
- पंचकूला 1298.50
- रोहतक 6703.18
- कुल 168932.30